शहर में ‘साइलेंट सिंडिकेट’ ग्राहकों की जेब पर सीधा वार: कमीशन पर शराब देना किया बंद, आए दिन हो रहे विवाद
Khulasa First
संवाददाता

ओवररेट पर कार्रवाई हुई तो मुनाफा कमाने एक जाजम पर आए शराब ठेकेदार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कान इधर से पकड़ो या उधर से बात एक ही है...। आज कल इंदौर के शराब ठेकेदार इसी कहावत पर अमल कर रहे हैं। पहले बीयर और देशी शराब ओवररेट में बेची जा रही थी, बदले में अंग्रेजी शराब की बोतलों पर ‘कमीशन’ देकर खेल संतुलित कर लिया जाता था, लेकिन जैसे ही ओवररेट की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने सख्ती शुरू की, ठेकेदारों ने नया और ज्यादा चालाक रास्ता चुन लिया।
अब शहर में शराब की दुकानों पर न ओवररेट, न अंडररेट बल्कि ‘सिंडिकेट रेट’ लागू है। ठेकेदारों ने आपस में मौखिक सहमति बनाकर तय कर लिया कि शराब न तो एमएसपी से नीचे बिकेगी और न ही एमआरपी से ऊपर। बाहर से देखने में सब कुछ नियमों के मुताबिक, लेकिन असल खेल ग्राहकों के खिलाफ सेट किया गया है।
इंदौर जिले में कुल 173 देसी और विदेशी शराब की दुकानें हैं, जिनसे प्रदेश सरकार को पिछले वर्ष 1509 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। आबकारी नीति 2025-26 के तहत प्रदेश के 19 धार्मिक महत्व वाले स्थानों (जैसे उज्जैन, ओंकारेश्वर, आदि) में 1 अप्रैल 2025 से शराब दुकानें बंद कर दी गई हैं।
हालांकि इंदौर इन 19 स्थानों की सूची में शामिल नहीं है। इससे सरकार को 400 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है, जिसकी भरपाई इंदौर जैसे बड़े जिलों से की गई। यानि इस वित्त वर्ष में ठेके पिछली बार से 20 प्रतिशत ज्यादा राशि पर दिए गए। ठेकेदारों ने बढ़ी हुई राशि देकर ठेके तो रिन्यू करवा लिए, लेकिन वसूली का रास्ता ग्राहकों की जेब से निकाला।
अप्रैल माह से ही शराब के दाम न केवल बढ़ा दिए बल्कि ओवर रेट भी लेना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं देशी शराब की बोतल और हॉफ बंद कर इसे सिर्फ क्वार्टर तक सीमित कर दिया, ताकि ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। 80 रुपए का क्वार्टर (सफेद देशी, सबसे ज्यादा सेल इसी की होती है।) 90 रुपए में बेचा जाने लगा।
शहरी सीमा पर स्थित शराब दुकानों से लगे गांव, देहात में अपने एजेंटों के जरिए डायरी पर शराब बिकवाना शुरू कर दी। लगातार शिकायतें मिलने पर आबकारी विभाग ने भी मोर्चा संभाला और आबकारी कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सभी वृत्त प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी।
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर लाखों रुपए पेनल्टी भी लगाई। गत महीने में पांच शराब दुकानों के ठेकेदारों पर करीब 12 लाख की पेनल्टी इसका उदाहरण है। चूंकि सर्दियां चल रही है और साल का अंत है। ऐसे में शराब की बिक्री अपने चरम पर होती है। साथ ही इस वित्त वर्ष को पूरा होने में साढ़े तीन माह ही शेष बचे हैं।
ऐसे में ठेकेदारों ने प्रतिस्पर्धा कर घाटा खाने से अच्छा मुनाफा कुटने के लिए एक जाजम पर आना ही उचित समझा। नतीजा ये रहा कि आपस में ही फोन पर चर्चा कर शहरभर में सिंडिकेट लगा दिया। में शराब दुकानों से शराब एमएसपी से नीचे और एमआरपी से ऊपर शराब नहीं बेचना तय किया है।
इसमें ये भी तय किया गया है कि जो ठेकेदार ऐसा नहीं करेगा उस पर आबकारी विभाग से कार्रवाई कराई जाएगी। हालांकि सिंडिकेट लगने से इससे अंग्रेजी शराब की बोतल लेने वालों को तो नुकसान हो रहा है लेकिन क्वार्टर लेने वालों को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ रहा है।
हां, एक पखवाड़ा हो गया इस बात को
हां... इस बात को करीब एक पखवाड़ा हो गया है। ठेकेदार ऐसा कर रहे हैं तो गलत नहीं है। सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर इस सत्र में ओवर रेट पर लगातार कार्रवाई कर ठेकेदारों पर लाखों रुपए पेनल्टी लगाई है। यदि ठेकेदार एमएसपी से नीचे और एमआरपी से ऊपर शराब बेचेंगे तो आबकारी विभाग को एक बार फिर मोर्चा संभालना पड़ेगा। - देवेश चतुर्वेदी (कंट्रोलर आबकारी विभाग, इंदौर)
संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!