देसी कट्टों से आगे निकले सिकलीगर: स्पेशल टास्क फोर्स के हाथ लगीं फैक्ट्री मेड जैसी पिस्टल; यूपी-हरियाणा तक सप्लाई का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की बड़ी कार्रवाई के बाद सिकलीगर गिरोह को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अब तक देसी कट्टों के लिए बदनाम रहे सिकलीगरों के पास पहली बार फैक्ट्री-मेड जैसी आधुनिक पिस्टल मिलने से जांच एजेंसियां भी हैरान हैं। जब्त की गई पांचों पिस्टलों में आधुनिक लॉक सिस्टम और भारी वजन की नली पाई गई है, जो प्रोफेशनल हथियार निर्माण की ओर इशारा कर रही है।
23 जनवरी को एसटीएफ ने खंडवा के पदम नगर क्षेत्र में दबिश देकर सिकलीगर गिरोह के दो कुरियर बॉय पवन जायसवाल (22) और राजू प्रजापति (22) को पांच अवैध पिस्टलों के साथ पकड़ा था। दोनों आरोपी खरगोन जिले के गोराड़िया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान इनके पीछे-पीछे चल रहा मुख्य आरोपी हैप्पी सिकलीगर निवासी संग्राम मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश अब भी जारी है। एसटीएफ डीएसपी राजेश चौहान के अनुसार खंडवा में पिस्टलों की बड़ी डील की सूचना मिली थी।
दबिश के दौरान जो हथियार मिले हैं वे सामान्य देसी कट्टों से बिल्कुल अलग और उन्नत तकनीक के हैं। इसे लेकर एसटीएफ ने साफ किया कि पिस्टल निर्माण के तरीके और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
यूपी-हरियाणा तक फैला नेटवर्क सोशल मीडिया बना हथियार
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए तस्करों और खरीदारों से संपर्क करते थे और यूपी व हरियाणा में हथियारों की सप्लाई करते थे। जब्त पिस्टलों का वजन, लॉक सिस्टम और फिनिशिंग फैक्ट्री मेड हथियारों जैसी है, जिससे अवैध हथियार बाजार के नए और खतरनाक ट्रेंड की आशंका बढ़ गई है। एसटीएफ का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!