खबर
टॉप न्यूज

छत पर फ्लैट और बेसमेंट में पार्किंग की जगह बनाई दुकानें

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

02 दिसंबर 2025, 6:37 pm
शेयर करें:
छत पर फ्लैट और बेसमेंट में पार्किंग की जगह बनाई दुकानें

बैकुंठ धाम स्थित रौनक टॉवर में भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
बैकुंठ धाम स्थित रौनक टावर बहुमंजिला बिल्डिंग की छत पर पेंट हाउस के नाम पर फ्लैट बना लिए गए हैं, जबकि बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकानें बनाई गई हैं। इस मामले की निगम जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद भी भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक कार्रवाई करने से बच रहे हैं। इससे परेशान शिकायतकर्ता ने निगमायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।

नगर निगम जोन 10 में पलासिया से आनंद बाजार होते हुए खजराना जाने वाले मार्ग पर स्थित बैकुंठधाम कॉलोनी के रौनक टॉवर का शिव शक्ति गृह निर्माण सहकारी संस्था के कर्ताधर्ताओं द्वारा निर्माण किया गया है। बहुमंजिला बिल्डिंग में छत को खाली छोड़ा गया, लेकिन बाद में वहां पेंट हाउस बना लिया गया। समय के साथ बिल्डर की नीयत बदली और उसने बिल्डिंग की छत पर पेंट हाउस के नाम पर लगाई गई लोहे की चद्दरों के नीचे सीमेंट कांक्रीट से निर्माण कर तीन फ्लैट बनाकर बेच दिए। इसके चलते फ्लैट नंबर 403 में

रहने वाले वीणा कपूर व अमित कपूर ने अपने फ्लैट का रिनोवेशन कराया। इस कार्य के दौरान उसी फ्लैट के नीचे बने फ्लैट में सीवरेज का गंदा पानी आने लगा।
रिनोवेशन कराने वाले कपूर परिवार से जब शिकायत की तो उन्होंने कहा कि वह मरम्मत कराकर समस्या दूर कर देंगे, लेकिन महीनो बीतने के बाद भी जब समस्या दूर नहीं हुई तो विनीत गांधी ने निगम जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन निगम जोन 10 के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे परेशान विनीत गांधी ने निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव से न्याय की गुहार लगाई है।

नक्शे के विपरीत निर्माण
बताया जाता है कि बिल्डिंग निर्माण के लिए नगर निगम ने भवन अनुज्ञा जारी की थी, लेकिन निर्माणकर्ता ने इसके विपरीत निर्माण करते हुए छत पर तीन फ्लैट बनाकर उनके सौदे कर दिए। इसकी शिकायत बार-बार की गई, लेकिन निगम अफसरों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से बिल्डिंग के रहवासी परेशान हो रहे हैं। गौरतलब है कि बैकुंठ धाम की बिल्डिंग का निर्माण करने में तलघर का निर्माण भी किया गया, जिसे रहवासियों के लिए पार्किंग स्थल बताया गया, लेकिन मौजूदा में उस तलघर में बिल्डर ने दुकानें बनाकर बेच दी हैं। इससे रहवासियों के लिए वाहन खड़े करने की समस्या भी बढ़ गई है।

मौके पर जांच करने भी नहीं गए अफसर
सूत्रों की मानें तो निगम जोन 10 के भवन अधिकारी मोहित मिश्रा और भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती ने बिल्डर से मिलीभगत कर ली है। इसके चलते बिल्डर से शुभ-लाभ होने के बाद निगम के जिम्मेदार अफसर मौके पर जांच करने भी नहीं गए हैं। जबकि बिल्डिंग का निर्माण भवन अनुज्ञा के विपरीत किया गया है। वहीं छत पर पेंट हाउस के नाम पर फ्लैट बनाकर बेच दिए गए। इसी तरह पार्किंग में दुकानें बन गईं। लोग परेशान हो रहे हैं। जबकि निगम के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक मिलीभगत कर कमाई कर रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

16 minutes ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 18 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 18 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 18 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 18 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 18 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 19 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 19 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 19 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 19 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 19 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 19 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 19 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 19 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 19 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 19 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 19 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 20 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!