दुकानों के ताले टूटे, घरों से जेवर-नकदी साफ: शहर में अपराधी बेलगाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों ने दुकान से लेकर घरों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़े और नकदी, जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। एटीएम ठगी और ऑनलाइन टास्क के नाम पर धोखाधड़ी भी सामने आई।
पहले मामले में आजाद नगर थाना क्षेत्र में विनोद शर्मा निवासी शांतिकुंज अपॉर्टमेंट ने पुलिस को बताया उद्योग नगर स्थित उनकी नमकीन की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सेंव, मिक्सचर सहित अन्य नमकीन के पैकेट ले गया। सुबह ताला टूटा मिला।
लसूड़िया थाने में नितिन केसवानी ने शिकायत की तुलसी नगर क्षेत्र से अज्ञात चोर करीब 50 बंडल इलेक्ट्रिक वायर चोरी कर ले गए। कीमत हजारों रुपए है। कनाड़िया थाने को भाग्यश्री गुप्ता निवासी नीर नगर ने बताया काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर मंप घुसा और अलमारी से सोने-चांदी के लाखों के जेवर सहित 40 हजार रुपए नकद ले उड़ा। लौटने पर सामान बिखरा मिला।
इसी तरह द्वारकापुरी थाने में सुनील फागेड निवासी विदुर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 1500 रुपए नकद चोरी किए। पुलिस सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश कर रही है।
एटीएम कार्ड बदलकर 55 हजार रुपए उड़ाए
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपए निकालने गए व्यक्ति के साथ मदद के बहाने बड़ी ठगी हो गई। थाने को राजेश जोशी निवासी सत्यम विहार ने बताया नंदा नगर स्थित एसबीआई एटीएम पर तीन युवक कार्ड लगाने का तरीका बताने लगे।
इसी दौरान चालाकी से असली एटीएम कार्ड रख लिया और नकली थमा दिया। कुछ देर में खाते से रुपए निकलने के मैसेज आने लगे। बेटे द्वारा ब्लॉक कराने तक आरोपी करीब 55 हजार रुपए निकाल चुके थे। उनका कहना है एटीएम पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए।
ऑनलाइन टास्क का झांसा: 15 लाख की ठगी
ऑनलाइन कमाई के लालच में फंसाकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपए हड़प लिए। संयोगितागंज थाने में कृष्ण कुमार कुमावत ने शिकायत की शिवपो कंपनी की लिंक से आईडी बनवाकर टास्क पूरे करने पर पहले उन्हें छोटा बोनस दिया गया।
बाद में 9499 रुपए जमा करने का ऑफर आया। रकम जमा न करने पर भी धोखे से उनके खाते से करीब 15 लाख रुपए निकाल लिए गए। मांग करने पर सिर्फ 51 हजार रुपए लौटाए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कंपनी के संचालकों की तलाश शुरू कर दी है।
लूट की कोशिश नाकाम: बदमाश पकड़ाया
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात में लोगों की सतर्कता काम आई। थाने में शीला खड़ताल निवासी शास्त्री नगर ने पुलिस को बताया वह लालबहादुर शास्त्री नगर में महिला साथियों के साथ थैली में 1 लाख चार हजार रुपए लेकर बैठी थीं, इस दौरान विकास नगर निवासी बदमाश झपट्टा मारकर रुपए लेकर भागा। चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
ऑटो रिक्शा से बांधकर चुरा ले गया था कार
तुकोगंज पुलिस ने कार चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अुनसार 29 दिसंबर की रात आई-10 कार एमपी 20 सीबी 2109 राजकुमार पुल के नीचे वल्लभ नगर के सामने से चोरी हो गई थी। फरियादी ने 2 जनवरी को केस दर्ज कराया था।
जांच में जुटी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के कैमरे चेक करना शुरू किए तो खुलासा हुआ कि अमन पिता अमीन (20) निवासी मोती तबेला कार को चुराकर ले गया था। कार चुराने के लिए वह ऑटो रिक्शा से आया था और रस्सी से कार को बांधकर चुरा ले गया।
संबंधित समाचार

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!