नई लोहामंडी में जल्द शिफ्ट करें कारोबार: जाम के चलते लोग हो रहे परेशान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोहा और अनाज मंडी में ट्रकों की आवाजाही से तीन इमली, नवलखा, अग्रसेन चौराहा, लोहामंडी आदि इलाकों में दिनभर जाम रहता है। लोग परेशान होते है इसलिए बेहतर ट्रैफिक प्लान बनाया जाए।
कलेक्टर शिवम वर्मा के नेतृत्व में रेसीडेंसी कोठी में गत दिवस व्यापारी संगठन और यातायात अधिकारियों बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा लोहा मंडी में ट्रांसपोर्टर भी हैं इसके चलते वहां प्रदेश व देशभर से ट्रकों की आवाजाही होती है।
पालदा, नवलखा और देवास नाका इलाके में भी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय है। इन जगहों पर भी यही स्थिति है। पालदा से तीन इमली, नवलखा चौराहा, अग्रसेन चौराहा से लोहा मंडी तक रोज बड़ी तादाद में भारी वाहनों की आवाजाही होती है।
50 से 60 टन सामान भरकर 50 फीट तक लंबे ट्रक आवाजाही करते है तो जाम लग जाता है। लोग परेशान होते है। खास यह पालदा क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर, तीन ईमली क्षेत्र में ट्रेवल्स और अग्रसेन चौराहे के आगे लोहामंडी व छावनी अनाज मंडी होने से वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इससे दिन में कई बार ट्रैफिक जाम होता है। अतिक्रमण की शिकायतें भी मिली है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए ऐसी कार्ययोजना बनाएं, जिससे इन क्षेत्रों का ट्रैफिक सुगम व बेहतर हो।
ट्रांसपोर्टर और व्यापारी जाएं नई मंडी में: कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट मालिकों और व्यापारियों से कहा शहर में भारी वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम नहीं होना चाहिए। देवास नाका क्षेत्र में लोहा मंडी बनाकर ट्रांसपोर्टर और लोहा व्यापारियों को दुकानें भी आवंटित कर दी हैं। कुछ व्यापारियों ने दुकाने लेने के बाद भी अपना कारोबार देवास नाका क्षेत्र में शिफ्ट नहीं किया है।
जिनको दुकानें आवंटित हो चुकी हैं, वे अपना कारोबार देवास नाका क्षेत्र में स्थित लोहा मंडी में शिफ्ट करें। दो टूक चेतावनी दी व्यापारी और ट्रांसपोर्टर नई लोहामंडी में कारोबार शिफ्ट करें। इससे कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरो के खिलाफ आने वाले दिनो में कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
ट्रैफिक प्लान बनाएं
कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट संचालक और व्यापारियों से कहा भारी वाहनों को लोड करते ध्यान रखे ट्रैफिक जाम न हो। ट्रक, आयशर और लोडिंग वाहनों को बेतरतीब सड़क किनारे खड़ा न किया जाए। बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रास्तों में जहां भी अतिक्रमण है, उन्हें चिह्नित कर हटाया जाए।
अपर कलेक्टर रोशन राय, ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संतोषकुमार कौल, आईडीए से डॉ. परीक्षित झाड़े सहित लोहा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी, ट्रांसपोर्टर शामिल हुए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!