धार्मिक स्थल पर शर्मनाक कांड: होटल में कपल के निजी पलों का बनाया वीडियो; चार आरोपियों पर हुई एफ़आईआर दर्ज
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर शर्मनाक कांड हो गया। दंपती की होटल कमरे में खिड़की के जरिए रिकॉर्ड की गई निजी वीडियो क्लिप वायरल होने से हड़कंप मच गया। घटना सामने आने के बाद होटल मैनेजर की शिकायत पर चार कर्मचारियों के खिलाफ आईटी एक्ट और निजता भंग करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और उसके प्रसार की पूरी जांच कर रही है। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में राजस्थान से आए थे पति-पत्नी।
कैसे हुआ कांड? खिड़की से रिकॉर्ड हुए निजी पल
जानकारी के मुताबिक 3–4 दिसंबर 2025 को राजस्थान से आए एक दंपती अपने परिवार के साथ कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। उन्होंने डमरूवाला होटल का कमरा नंबर 201 लिया था।
आरोप है कि सामने स्थित होटल उपासना पैलेस के चार कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की से उनके निजी पलों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कमरे में पर्दे खुले थे और लाइट चालू थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने यह शर्मनाक हरकत की।
19 मिनट की वीडियो वायरल — पवित्र स्थल में सनसनी
यह वीडियो करीब 19 मिनट लंबी बताई जा रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।
पवित्र धाम में इस तरह की घटना सामने आने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
होटल मैनेजर ने वीडियो पहचानते ही दी रिपोर्ट
डमरूवाला होटल के मैनेजर कृष्णपाल वर्मा के मुताबिक, यह वीडियो उन्हें सुमित पैरवाल के मोबाइल में मिला — जो उपासना पैलेस का कर्मचारी है।
पूछताछ में सुमित ने माना कि वही वीडियो रिकॉर्ड कर अपने दोस्तों के व्हाट्सऐप ग्रुप में भेज रहा था।
चार आरोपी नामजद — पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
शिकायत के बाद पुलिस ने जिन चार कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है, वे हैं: सुमित पैरवाल, अंकित जाटव, विनोद मालवीय, कमलेश उर्फ कनक कौशल, इनके खिलाफ आईटी एक्ट और निजता भंग की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किन-किन प्लेटफॉर्म पर और कितने लोगों तक फैल चुका है।
उपासना पैलेस होटल से बनाया था वीडियो।
संबंधित समाचार

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!