खबर
Top News

पंजाब पर आतंक का साया: जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर आईईडी धमाका; अमृतसर में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 11:20 am
शेयर करें:
पंजाब पर आतंक का साया

खुलासा फर्स्ट, जालंधर / अमृतसर।
पंजाब में मंगलवार की रात दो बड़े आतंकी हमलों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पहले जालंधर में सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय के ठीक सामने एक खड़ी स्कूटी के पास IED विस्फोट हुआ, और कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा आर्मी कैंप पर बाइकसवार नकाबपोशों ने ग्रेनेड फेंक दिया। गनीमत रही कि दोनों हमलों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जालंधर: CM के दौरे से ठीक पहले धमाके से दहला शहर
मंगलवार रात ठीक 7 बजकर 57 मिनट पर जालंधर के पीएपी चौक के पास बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है।

सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के मुताबिक, एक संदिग्ध युवक पीएपी चौक की तरफ से गलत दिशा में पैदल चलता हुआ उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी। उसने पॉलिथीन में लिपटा एक पैकेट वहां रखा और तुरंत बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। कुछ ही सेकेंड में धमाका हो गया।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि भागने वाले इस संदिग्ध का एक साथी आगे किसी वाहन में इंतजार कर रहा था। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हुए टुकड़े मिले हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए मोहाली फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

जिस एक्टिवा के पास धमाका हुआ, वह BSF के एक पूर्व जवान कश्मीर सिंह की थी। उनका बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर का काम करता है। वह उस रात एक पार्सल देने हेडक्वार्टर के अंदर गया था और स्कूटी बाहर खड़ी कर दी थी। पुलिस ने गुरप्रीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर दौरा निकट भविष्य में होना था और उससे ठीक पहले यह वारदात हुई।

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी, डीआईजी को दी धमकी
जालंधर धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में खुलेआम लिखा गया - डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डीआईजी संदीप गोयल अमृतसर के बॉर्डर रेंज में तैनात हैं। मार्च 2026 में उन्होंने गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी में हत्याकांड के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। खालिस्तानी संगठनों ने इस एनकाउंटर को 'फेक' करार दिया था और तब से डीआईजी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

अमृतसर: रात 11 बजे आर्मी कैंप पर ग्रेनेड
जालंधर धमाके के कुछ ही घंटों बाद, मंगलवार रात करीब 11 बजे, अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंट के बाहर बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने ग्रेनेड फेंका। SSP सोहेल मीर कासिम के मुताबिक, ग्रेनेड आर्मी कैंप की चारदीवारी से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ।

इस विस्फोट में कैंप की दीवार पर लगा टीन शेड ढह गया और गेट नंबर 6 व 7 के बीच की दीवार को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। धमाके की आवाज सुनते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीमों ने नमूने एकत्र किए हैं और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पांच महीने में पांच धमाके- पंजाब बना निशाना
ये दोनों हमले अकेले नहीं हैं। पिछले पांच महीनों में पंजाब और चंडीगढ़ में पांच बड़े विस्फोट हो चुके हैं। 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में भाजपा कार्यालय के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया। पुलिस ने ISI समर्थित मॉड्यूल के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 29-30 मार्च की आधी रात अमृतसर ग्रामीण के भिंडी सैदां थाने पर ग्रेनेड हमला हुआ। जांच में सामने आया कि हमलावरों को सीमा पार से पुलिस थानों को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे। 27 अप्रैल 2026 को पटियाला के राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर बम प्लांट करने की कोशिश नाकाम हुई। बम लगाते वक्त एक हमलावर खुद मारा गया। ISI समर्थित मॉड्यूल के चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। और अब 5 मई की रात — एक ही रात में जालंधर और अमृतसर, दो अलग-अलग हमले।

NIA मैदान में, जांच तेज
दोनों हमलों की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी जा चुकी है। टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर का पूरा इलाका सील कर दिया गया है।पांच महीनों में पांच हमले और हर बार निशाना सुरक्षाबल, पुलिस थाने या सत्तारूढ़ दल का कार्यालय। यह महज संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति की ओर इशारा करता है। सवाल यह है कि आखिर कब तक पंजाब की धरती पर ये खेल चलता रहेगा?

संबंधित समाचार

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

3 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

10 minutes ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

16 minutes ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

36 minutes ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 1 hour ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 1 hour ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 1 hour ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 2 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 2 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 3 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 3 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 3 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 3 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 4 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 4 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!