लोकायुक्त के रडार पर चौहत्तर शिक्षक: इंदौर के शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के शिक्षा विभाग में जड़ें जमा चुके एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहां 74 शिक्षकों द्वारा फर्जी डिग्रियों के सहारे सरकारी नौकरी हथियाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने इस गंभीर अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए शिक्षा विभाग से इन तमाम संदिग्ध शिक्षकों का कच्चा-चिट्ठा तलब किया है।
विभाग में मचे हड़कंप के बीच अब इन शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति से लेकर उनकी सेवा पुस्तिका, डीएड-बीएड की अंकसूचियों और संविलियन आदेशों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि वर्ष 2006-07 की संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान सांवेर जनपद पंचायत के माध्यम से बड़े पैमाने पर कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर अपात्रों को सरकारी कुर्सियों पर बैठाया गया।
हैरत की बात यह है कि इस पूरे घोटाले की परतें साल 2021 में ही खुलनी शुरू हो गई थीं, जब 77 शिक्षकों के विरुद्ध शुरुआती शिकायत दर्ज हुई थी। तत्कालीन जांच में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट कर दिया था कि अधिकांश शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत की गई अंकसूचियां उनके रिकॉर्ड से मेल नहीं खातीं।
जांच समिति की रिपोर्ट में तो यहां तक खुलासा हुआ कि कई शिक्षकों ने एक ही रोल नंबर पर दूसरे अभ्यर्थियों की मार्कशीट को कांट-छांट कर अपना बना लिया था। बावजूद इसके, विभाग के भीतर बैठे रसूखदारों और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि सितंबर 2024 में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए जाने के बावजूद संकुल प्राचार्यों ने अब तक पुलिस की चौखट पर कदम नहीं रखा है।
सांवेर विखं अंतर्गत उत्कृष्ट उमावि, कउमावि सहित चन्द्रावतीगंज, डकाच्या और मांगल्या जैसे संकुलों में तैनात ये शिक्षक विभागीय सुस्ती का फायदा उठाकर सालों से सरकारी खजाने को चपत लगा रहे हैं। लोकायुक्त की इस सक्रियता ने अब उन अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी है जिन्होंने जांच रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर रखा था।
वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी ने मामले की गंभीरता को स्वीकारते हुए अब त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में ये ‹फर्जी› गुरुजी इतने सालों तक तंत्र को ठेंगा दिखाते रहे।
आधिकारिक पक्ष:
74 शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा मामला बेहद गंभीर है और हमारे संज्ञान में है। दस्तावेजों के सत्यापन और पूर्व की जांच रिपोर्टों का बारीकी से पुनरावलोकन किया जा रहा है।
इस मामले में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - शांता स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर
संबंधित समाचार

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!