छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर सीनियरों ने जूनियर को पीट दिया: मालवा इंस्टिट्यूट में छात्र से हिंसा
Khulasa First
संवाददाता

शिकायत की तो प्रिंसिपल-प्रोफेसरों ने कमरे में बंद कर तोड़ दिया पैर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों और चौराहों पर दिखने वाली गुंडागर्दी अब शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले कॉलेजों तक पहुंच चुकी है। मालवा इंस्टिट्यूट कॉलेज में छेड़छाड़ के झूठे आरोप में एक छात्र को पहले सीनियर छात्रों ने पीटा और जब पीड़ित ने कॉलेज प्रबंधन से न्याय की गुहार लगाई तो प्रिंसिपल और 5 प्रोफेसरों ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर इस कदर मारपीट की कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।
जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र हर्षद पिता देवेंद्र सिंह निवासी न्यू गौरी नगर ने बताया वह मालवा इंस्टिट्यूट कॉलेज से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा है। सीनियर छात्र रोहित गुप्ता, विक्की और अमित पाल ने उस पर एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट की।
हर्षद के मुताबिक जब कथित छात्रा से आमना-सामना कराया गया तो उसने साफ तौर पर छेड़छाड़ की बात से इनकार कर दिया। इसके बावजूद आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान पूरी फैकल्टी कॉलेज परिसर में मौजूद थी। आरोप है कि रोहित गुप्ता ने चाकू खोलकर मारने की धमकी भी दी।
प्रिंसिपल ने उलटा पीड़ित पर ही लगाया आरोप
हर्षद ने बताया कॉलेज के प्रोफेसर युवराज राजपूत से इस मामले में शिकायत की, लेकिन उन्होंने उसे रजिस्ट्रेशन ऑफिस जाने की सलाह देकर टाल दिया। प्रबंधन से मदद न मिलने पर उसने अपने दोस्तों को फोन कर कॉलेज बुलाया, ताकि वे उसे सुरक्षित बाहर निकाल सकें। इसी बात को लेकर प्रिंसिपल राम सर ने उस पर आरोप लगाया कि उसने बाहर के लड़कों को बुलाकर कॉलेज का माहौल खराब किया।
प्रिंसिपल और 5 प्रोफेसरों की कथित गुंडागर्दी
आरोप है कि प्रिंसिपल राम सर और कुलदीप सर सहित 5 प्रोफेसरों ने हर्षद को एक कमरे में बंद कर डंडों से पीटा, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। किसी तरह जान बचाकर वह कॉलेज से बाहर निकला। वहीं पूरे घटनाक्रम में हर्षद को बचाने आए दक्षराज परिहार से भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। साथ ही दोस्त साहिल वर्मा की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन और फैकल्टी की गुंडागर्दी के बावजूद पीड़ित पक्ष को ही निशाना बनाया जा रहा है।
थाने में टीआई नहीं होने का हवाला दे टरकाया
घायल हर्षद के मुताबिक जब वह शिकायत लेकर बाणगंगा थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने यह कहकर उसे लौटा दिया कि टीआई साहब नहीं हैं। इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने हर्षद और उसके साथियों के खिलाफ ही थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस के अनुसार प्रिंसिपल की शिकायत पर हर्षद और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घायल हर्षद के बयान दर्ज होने के बाद उसकी शिकायत के आधार पर मारपीट करने वालों पर अलग से केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल हर्षद का इलाज चल रहा है। उसका कहना है, थाना स्तर पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत करेगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!