सीनियर सिटीजन से ठगी: डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 52 लाख रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने इस बार भी सीनियर सिटीजन को निशाना बनाते हुए 74 वर्षीय बुजुर्ग से करीब 52 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। ठगों ने खुद को एटीएस और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर चार दिनों तक मानसिक दबाव में रखा और बड़ी रकम हड़प ली।
आतंकी फंडिंग का डर दिखाकर की ठगी
साकेत नगर निवासी राजेंद्र सिंह (74) को ठगों ने फोन कर बताया कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल पुलवामा आतंकी हमले की फंडिंग में किया गया है। इस झूठे आरोप से डराकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट में होने का दावा किया गया। ठगों ने खुद को ATS और क्राइम ब्रांच से जुड़ा अधिकारी बताते हुए भरोसा जीत लिया।
व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर दी धमकियां
ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए कहा कि यदि उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया जाएगा। बुजुर्ग दंपति को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाकर लगातार मानसिक प्रताड़ना दी गई। इसी दबाव में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 52 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी
यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है, खासकर सीनियर सिटीजन इसके आसान शिकार बन रहे हैं। पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि कोई भी सरकारी एजेंसी इस तरह फोन या वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!