खबर
टॉप न्यूज

कई क्षेत्रों में मतदाताओं को जोड़ने के लिए लगाए गए सेल्फी स्टैंड: मतदाता सूची पुनरीक्षण में सांवेर विधानसभा सबसे आगे

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 नवंबर 2025, 5:59 pm
शेयर करें:
कई क्षेत्रों में मतदाताओं को जोड़ने के लिए लगाए गए सेल्फी स्टैंड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में इंदौर जिला अब भी प्रदेश की तुलना में पिछड़ता नजर आ रहा है। जिले के 2625 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ द्वारा किए जा रहे पुनरीक्षण कार्य की गति संतोषजनक नहीं है। अधिकांश बीएलओ अब तक केवल 60 से 70 प्रतिशत कार्य ही पूरा कर पाए हैं।

जिले की सांवेर विधानसभा पुनरीक्षण कार्य में सबसे आगे है। यहां 315 मतदान केंद्रों में से 21 केंद्रों पर शत-प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। करीब 137 मतदान केंद्रों पर 65 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है, जो संभावना है कि आज शाम तक और बढ़ जाएगा।

देपालपुर और महू में भी कार्य में तेजी... धीरे-धीरे देपालपुर और महू विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्य की रफ्तार बढ़ने लगी है। देपालपुर के 281 केंद्रों में से 6 मतदान केंद्रों का काम पूर्ण हो चुका है। महू के 281 केंद्रों में से 4 केंद्रों पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में 315 में से 1 केंद्र पर कार्य पूरा हो गया है। क्षेत्र क्रमांक 5 में 362 में से 1 केंद्र पर कार्य पूरा हुआ है। राऊ विधानसभा में 326 में से 1 केंद्र पर कार्य पूर्ण है।

वहीं विधानसभा क्षेत्र... क्रमांक 1 के 325 केंद्र, क्रमांक 3 के 194 केंद्र, क्रमांक 4 के 219 केंद्र, इनमें एक भी मतदान केंद्र पर पुनरीक्षण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

स्कूली छात्रों की मदद से जागरूकता अभियान शुरू... विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम डॉ. निधि वर्मा और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार नारायण नांदेड़ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के लिए एक नई पहल की है।

इसके तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें घर-घर जानकारी जुटाने का कार्य सौंपा जा रहा है। इन छात्रों को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नाम खोजने तथा प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।

मोबाइल के उपयोग में दक्ष होने के कारण वे आसानी से दो-दो घरों से जानकारी जुटाकर प्रपत्र भरवा सकेंगे। अधिकारीयों का अनुमान है कि इस पहल से कार्य में गति आएगी और दो दिन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

मतदाताओं को इसमें जोड़ने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेल्फी स्टैंड लगाए गए हैं, जिसमें लोगों ने रुचि दिखाई है। फलस्वरूप एसआईआर का प्रतिशत बढ़ रहा है, जो एक सप्ताह में नजर आएगा, क्योंकि प्रदेश में इंदौर जिले में जनसंख्या अन्य जिलों से अधिक है, इसलिए परिणाम भी धीरे-धीरे आ रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

14 minutes ago
शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

21 minutes ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

44 minutes ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 1 hour ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 1 hour ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 1 hour ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 1 hour ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 2 hours ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 16 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 17 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 18 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 18 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 18 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 18 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 19 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!