सराफा चौपाटी में सुरक्षा को खतरा दुकान आवंटन में गड़बड़ी: इंदौर की धरोहर सराफा चौपाटी के साथ खिलवाड़; चौपाटी को गांधी हॉल में शिफ्ट किया जाए
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की ख्यात सराफा चौपाटी बारूद के ढेर पर है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके चलते चौपाटी को गांधी हॉल में शिफ्ट कर देना चाहिए। इससे चौपाटी भी बनी रहेगी और सुरक्षा भी मजबूत होगी, लेकिन महापौर इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं।
इसके चलते ही निगम ने सराफा चौपाटी में पहले 40 दुकानों को अनुमति देने की बात कही, फिर दुकानों की संख्या बढ़ा दी गई। निगम की ओर से बार-बार दुकानों की संख्या में हेरफेर किया जा रहा है। जबकि सराफा चौपाटी में केवल मिठाई की दुकान लगाने की अनुमति दी जाना चाहिए।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव नासमझी की वजह से निगम ने सराफा चौपाटी को मजाक बना दिया है। सराफा चौपाटी की आग से सुरक्षा के मामले में जांच कराई उसमें भी खुलासा हुआ था कि चौपाटी से सुरक्षा को खतरा है।
इसके बाद भी चौपाटी गांधी हॉल में शिफ्ट करने की जगह दुकानें कम करने की बात कही जा रही है। निगम ने पहले 40 दुकानें रखने की बात कही बाद में संख्या बढ़ा दी गई। इस तरह सराफा चौपाटी के नाम पर मिलीभगत का खेल खेला जा रहा है।
चौकसे ने कहा कि पुरानी सराफा चौपाटी में जो दुकानें लगती हैं वह दुकानदार घर से मिठाई व अन्य सामान बनाकर यहां बेचते थे, लेकिन मौजूदा में यहां घरेलू गैस सिलेंडर का बहुतायत में उपयोग हो रहा है। इससे सराफा चौपाटी बारूद के ढेर पर बैठी है।
कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा है। इसके चलते सराफा चौपाटी को गांधी हॉल में शिफ्ट करने से इंदौर की धरोहर भी बनी रहेगी और सुरक्षा भी होगी, लेकिन महापौर इस बारे में विचार ही नहीं कर रहे हैं।
दुकानदारों की सूची पर भी आपत्ति... चिंटू चौकसे ने निगम द्वारा बनाई गई दुकानदारों की सूची पर भी आपत्ति जताई गई। उन्होंने कहा कि लिस्ट में 37 नंबर पर आदेश पराठा सेंटर है, जो बीजेपी के पूर्व नगराध्यक्ष कैलाश शर्मा के भाई प्रेमप्रकाश शर्मा की दुकान है। एक ही परिवार में दो दुकान आवंटित की गई।
इसमें लिस्ट नंबर 26 पर प्रकाश कुल्फी जो बंटी यादव की व 31 नंबर पर प्रकाश कुल्फी फालूदा है, जो उन्हीं के परिवार के प्रकाश यादव की है। लिस्ट में 23, 28, 33, 41, 42, 43, 60, 62 व 69 नंबर पर जो दुकान है वह फास्ट फूड, पान, चाइनीज, आइस गोला, कोकोनट क्रश बेचने वालों की हैं। इसी तरह लिस्ट में 27 नंबर की दुकान नेमा कुल्फी है, जिनकी पहले ही पक्की दुकान है, फिर स्टॉल लगाने की मंजूरी कैसे दी गई।
निगम बार-बार दुकानों की संख्या में कर रहा हेरफेर
चौकसे ने कहा कि नगर निगम बार-बार दुकानों की संख्या में हेरफेर कर रहा है। सराफा चौपाटी में केवल मिठाई की दुकान लगाने की अनुमति दी जाना चाहिए, बाकी दुकानों को हटा दिया जाना चाहिए। निगम ने पिज्जा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक की दुकानों को अनुमति दी है, जो कि न तो मालवा का व्यंजन है और न ही कभी इनकी दुकान सराफा में लगती रही है।
ऐसी सभी दुकानों की अनुमति निरस्त की जाना चाहिए। इन दुकानों पर लगने वाले गैस के चूल्हे के कारण सराफा बाजार बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है।
लिस्ट में 69 नाम... सराफा चौपाटी को लेकर कई नेताओं ने अपनी बात प्रमुखता से रखी है। इसके चलते ही मौजूदा में सराफा चौपाटी के दुकानदारों की लिस्ट में अभी 69 नाम हैं। इसे लेकर बवाल हो रहा है। हालांकि महापौर कह रहे हैं कि लिस्ट की स्कूटनी होगी।
यदि गलत नाम हैं तो हटेंगे और जो सही छूट गए हैं उन्हें जोड़ेंगे। बाकी जो बाहर हुए हैं उन्हें भी कोई विकल्प दिया जाएगा। दूसरी तरफ निगम अधिकारियों का कहना है कि हमारी चिंता सुरक्षा व्यवस्था है।
इसमें किसके नाम है या नहीं, यह एसोसिएशन ही तय कर रही है। इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है। क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ ने कहा है कि चाइनीज, मोमोज के स्टॉल नहीं होना चाहिए।
संबंधित समाचार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!