वैज्ञानिक सम्मेलन चिकित्सा नवाचार की दिशा तय करते हैं: मंगू भाई पटेल
Khulasa First
संवाददाता

एनएसआईकॉन-2025: दूसरे दिन विशेषज्ञों का प्रशिक्षण और वरिष्ठ प्रोफेसरों का सम्मान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
73वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस एनएसआईकॉन-2025 के दूसरे दिन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर स्कीम 78 में आयोजित मुख्य सम्मेलन ने एक ऐतिहासिक रूप लिया। देश-विदेश से आए 1600 से अधिक डेलीगेट्स की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष अतिथि थे।
राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री के हाथों एनएसआईकॉन के नए लोगो का अनावरण किया गया, जो न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में आधुनिक सोच, नवाचार और मानवीय संवेदना का प्रतीक है।
उद्घाटन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ विशेषज्ञों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान करना रहा। न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान को सम्मानित करते हुए यह अवॉर्ड प्रो. सुरेश्वर मोहंती, प्रो. वीके खोसला, प्रो. के. राजेशेखरण नायर, प्रो. रवि भाटिया और प्रो. एके सिंह को दिया गया।
राज्यपाल ने अपने वक्तव्य में कहा एनएसआईकॉन जैसे वैज्ञानिक सम्मेलन केवल ज्ञान साझा करने का मंच नहीं होते, बल्कि चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता और नवाचार को आगे बढ़ाने का मार्ग भी बनाते हैं। जब देश-विदेश के विशेषज्ञ एक साथ आते हैं, तो शोध, तकनीक और अनुभवों का जो आदान-प्रदान होता है, उसका सीधा लाभ समाज और मरीजों को मिलता है। इंदौर में ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन का होना मध्यप्रदेश की चिकित्सा क्षमता और बढ़ते प्रगति-पथ का प्रतीक है।
वहीं कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा भगवान के बाद अगर लोग सबसे ज़्यादा भरोसा किसी पर करते हैं, तो वे डॉक्टर हैं। हमारे डॉक्टर 24×7 सेवा देने के लिए तैयार रहते हैं; उनके लिए यह व्यवसाय नहीं, बल्कि समर्पण और सेवा का धर्म है। चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आज हमारे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि एमपी के मेडिकल हब इंदौर में इतना बड़ा और प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जरी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा उपचार और भी आधुनिक व सुलभ बनेगा।
रोबोटिक चिकित्सा तकनीक पर हुई चर्चा
विशेषज्ञों ने दिनभर रोबोटिक्स, एआर/वीआर आधारित सर्जिकल सिमुलेशन, न्यूरो-नेविगेशन, एंडोस्कोपी और एडवांस्ड डायग्नॉस्टिक तकनीकों पर चर्चा की, जिनसे भविष्य में उपचार और भी तेज, सुरक्षित और सटीक हो सकेगा। दोपहर के सत्रों में स्ट्रोक के इलाज, एंडोवैस्कुलर प्रक्रियाओं की नई प्रगति और ब्रेन सर्जरी के दौरान उपयोग होने वाली नवीनतम इमेजिंग तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया।
विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कैसे आधुनिक तकनीक और नवीन शोध की मदद से न्यूरोलॉजिकल रोगों का उपचार पहले से अधिक प्रभावी और सुरक्षित बन रहा है। इस प्रकार के वैज्ञानिक सम्मेलनों से डॉक्टरों को दुनियाभर में विकसित हो रही नई उपचार विधियों की जानकारी मिलती है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में मिलता है।
न्यूरोसाइंस क्षेत्र में नवाचार है एनएसआईकॉन
कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. वसंत डाकवाले ने स्वागत भाषण में कहा आप सभी का इस ऐतिहासिक सम्मेलन में स्वागत करना सौभाग्य की बात है। एनएसआईकॉन-2025 हमारे लिए केवल एक वैज्ञानिक आयोजन नहीं, बल्कि न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और सीख को एक ही मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!