स्कूल बस नदी में गिरी: 15 बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर; सांची पिकनिक मनाने जा रहे थे स्टूडेंट
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
रविवार सुबह एक स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, हायर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरपुर के छात्रों और स्टाफ को सांची की पिकनिक पर लेकर जा रही एक बस नटेरन थाना क्षेत्र के ग्राम जोहद के पास सगड़ नदी के 12 फीट ऊंचे संकरे पुल से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी।
इस हादसे में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुल 45 बच्चे स्कूल से रवाना हुए थे। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। जिस पुल पर यह हादसा हुआ वह बहुत संकरा है।
जब बस चालक ने सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को साइड देने की कोशिश की, तभी बस बेकाबू हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे सगड़ नदी के सूखे तल में जा गिरी।
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर बच्चों की तेज चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और नटेरन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने फौरन बस से घायल बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया।
हादसा बहादुरपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर हुआ। घायल बच्चों को तत्काल गंजबासौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!