खबर
Top News

एमपीपीएससी मुख्यालय के बाहर डटे सत्याग्रही: भर्ती प्रक्रिया में विसंगति के विरुद्ध युवाओं का ठंडी रात में महा-आंदोलन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जनवरी 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
एमपीपीएससी मुख्यालय के बाहर डटे सत्याग्रही

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के लाखों शिक्षित युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और भर्ती प्रक्रियाओं में व्याप्त विसंगति के विरुद्ध नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में भर्ती सत्याग्रह फिर अंगड़ाई ले चुका है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी न होने से आक्रोशित छात्र शनिवार से ही मप्र लोकसेवा आयोग के समक्ष डेरा डाले हुए हैं। कड़ाके की ठंड और प्रशासन की सख्ती के बावजूद युवा जायज मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं।

दिसंबर 2024 में हुए विशाल आंदोलन के बाद शासन ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था, परंतु धरातल पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण युवाओं को पुनः सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ा। यद्यपि प्रशासन ने पदयात्रा की अनुमति देने में आनाकानी की, किंतु उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल और जयेश गुरनानी की पैरवी से मिली अनुमति ने आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की है। शनिवार दोपहर शुरू हुआ धरना पूरी रात जारी रहा। अभ्यर्थी खुले आसमान के नीचे अपने अधिकारों की हुंकार भरते रहे।

सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य रंजीत किसानवंशी, राधे जाट, हेमराज गुर्जर और धर्मवीर विश्नोई ने स्पष्ट किया यह केवल प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग है राज्य सेवा परीक्षा 2024 में पदों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 700 की जाए और राज्य वन सेवा 2026 में भी पदों की वृद्धि हो, विशेषकर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रिक्त पदों को भरा जाए।

इसके अतिरिक्त, राज्य अभियांत्रिकी सेवा में न्यूनतम 400 पद और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती में 300 पदों के विज्ञापन की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।

अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और आधुनिक सुधारों पर बल देते हुए मांग की साक्षात्कार के अंकों को सीमित कर 100 किया जाए और परीक्षा चक्र को संघ लोकसेवा आयोग की तर्ज पर एक वर्ष के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

सहायक प्राध्यापक भर्ती में अंतिम वर्ष के छात्रों को सम्मिलित करने और अतिथि विद्वान आरक्षण के स्थान पर पूर्ववत बोनस अंक पद्धति लागू करने की मांग भी पुरजोर तरीके से रखी गई है।

अभ्यर्थी निराशा के गर्त में
युवाओं का कहना है प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों की भरमार और परीक्षा तिथियों में बार-बार होने वाले परिवर्तन ने उनकी मानसिक स्थिति और आर्थिक संसाधनों को भारी क्षति पहुंचाई है।इस भर्ती सत्याग्रह ने अब प्रदेशव्यापी रूप ले लिया है।

युवाओं ने चेतावनी दी है जब तक पदों में वृद्धि और भर्ती कैलेंडर की शुचिता को लेकर ठोस आदेश जारी नहीं होते, उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन और आयोग की चुप्पी के बीच अब सबकी निगाहें शासन के अगले कदम पर है।

संबंधित समाचार

दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

7 minutes ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

16 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 1 hour ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 18 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 18 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 19 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 19 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 19 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 20 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 20 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 20 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!