खबर
Top News

खजराना मंदिर में नियम ध्वस्त: गैंगस्टर ने गर्भगृृह में की पूजा सिस्टम खामोश; अब कद्दावर मंत्री के जरिये खुद को बचाने की कोशिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 फ़रवरी 2026, 1:52 pm
शेयर करें:
खजराना मंदिर में नियम ध्वस्त

अब कद्दावर मंत्री के नाम के जरिये मामला दबाने की कोशिश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र खजराना गणेश मंदिर अचानक सियासत और सनसनी का अखाड़ा बन गया है। वजह रही शहर के कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ की गर्भगृह में एंट्री। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने ऐसा तूफान ला दिया कि सिक्योरिटी एजेंसी पर पेनल्टी लगाने के साथ ही कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी। वहीं सत्ता के गलियारों में फुसफुसाहट है कि आखिर भाऊ के सिर पर किसका हाथ है?

चर्चा गर्म है कि शहर के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम का असर दिखाकर पूरे मामले को शांत कराने और कार्रवाई को सीमित रखने की कोशिशें हो रही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन जनता खुलकर सवाल पूछ रही है कि क्या नियम सिर्फ आम श्रद्धालुओं के लिए हैं?

क्या रसूखदारों के लिए मंदिर के दरवाजे अलग से खुलते हैं? मंदिर में आस्था बड़ी है या प्रभाव? गैंगस्टर सतीश भाऊ 19 फरवरी को होने वाले अपने एक कार्यक्रम का पहला निमंत्रण देने 11 फरवरी को सपत्नीक खजराना गणेश मंदिर पहुंचा था। उसके साथ कुछ गुर्गे भी थे।

इस दौरान वह प्रतिबंधित के बावजूद गर्भगृह तक जा पहुंचा, जहां मंदिर के पंडित उससे विशेष पूजा कराते नजर आए। आरोप है कि यदि कोई सामान्य श्रद्धालु ऐसा करने की कोशिश करता तो सुरक्षाकर्मी तुरंत बाहर कर देते, लेकिन यहां कथित राजनीतिक संरक्षण के चलते सारे नियम ताक में रख दिए गए।

अब आगे क्या?
कलेक्टर शिवम वर्मा ने साफ कहा है कि गर्भगृह में प्रवेश करने वालों पर एफआईआर के लिए पुलिस कमिश्नर से चर्चा की जाएगी। उज्जैन के कुछ मामलों के उदाहरण सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

इस सवाल का जवाब कौन देगा?
आस्था के केंद्र खजराना मंदिर के गर्भगृह में गैंगस्टर की एंट्री ने सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि सिस्टम की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर आम श्रद्धालु के लिए नियम सख्त हैं, तो रसूखदारों के लिए क्यों नहीं?

कलेक्टर का एक्शन, सुरक्षा गार्ड बर्खास्त, एफआईआर और पुजारियों को चेतावनी
शहर के ख्यात खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश के मामले में कलेक्टर एवं अध्यक्ष मंदिर प्रबंध समिति शिवम वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच और खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में तैनात सुरक्षा गार्ड ज्योति वरुण से लिखित प्रतिवेदन लिया गया।

इसमें सुरक्षा गार्ड ने लिखित में जबाब प्रस्तुत किया कि स्थानीय निवासी आकाश रावत ने दो व्यक्तियों को गर्भगृह में दबाव बनाकर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कराया। इसके बाद कलेक्टर ने माना कि मंदिर की गरिमा एवं प्रबंध समिति के निर्णयों के पालन में लापरवाही बरती गई है।

इससे नाराज कलेक्टर ने स्थानीय निवासी आकाश रावत द्वारा बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश दिलाने एवं ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर दबाव बनाने के कारण उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को तत्काल मंदिर सेवा से बर्खास्त करने, पूजन-पाठ हेतु भट्ट परिवार के पुजारियों को चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह घटना नहीं हो इसके अलावा सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना किया है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 16 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 17 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 17 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 17 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 17 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 17 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 17 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 17 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 17 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 18 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 18 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 18 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 18 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!