पीथमपुर के संजय जलाशय पर रेत माफियाओं का कब्जा: रात को हो रही थी खुदाई; खनिज विभाग ने पकड़े पांच डंपर और दो पोकलेन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
औद्योगिक नगरी पीथमपुर का एकमात्र जलस्रोत संजय जलाशय वर्षों से रेत माफियाओं की नजर में था और अब खुलासा हुआ है कि इसे योजनाबद्ध तरीके से लगातार छलनी किया जा रहा था।
सोमवार सुबह 6 बजे खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां चल रहे अवैध उत्खनन पर छापा मारकर 5 डंपर और 2 पोकलेन मशीन जब्त की हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध खनन कोई नई बात नहीं है।
8 से 10 वर्षों से एक संगठित गिरोह संजय जलाशय क्षेत्र में सक्रिय था। रात में पोकलेन से खुदाई कर मिट्टी और रेत निकाली जाती थी और शहरों तक सप्लाई की जाती थी। माफिया जलाशय से रेत निकालकर उसका स्टॉक तैयार करते थे और बाद में ऊंचे दामों में बेचते थे, जिससे लाखों रुपये का अवैध कारोबार चल रहा था।
कार्रवाई के दौरान जसीम मेहर एक डंपर और एक मशीन), शकील मेहर दो पोकलेन मशीन), रियाज सेठ (रेती वाला) दो डंपर मुस्लिम भाई) के बताए जा रहे है। इन सभी पर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं।
रॉयल्टी के नाम पर बड़ा खेल
जांच में सामने आया एक ही रॉयल्टी पचीं पर कई ट्रैक्टर-डंपरों से परिवहन किया जा रहा था। कई बार बिना ) रॉयल्टी के ही रेत और मिट्टी का परिवहन होता था। रात को ट्रक और डंपर लगातार निकलते थे।
अवैध खनन में विभागीय मिलीभगत के आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है लंबे समय से खुलेआम चल रहे अवैध खनन में कहीं न कहीं विभागीय मिलीभगत भी रही है। कई शिकायतें की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिससे माफियाओं के हौसले बढ़ते गए।
खनिज अधिकारी संतोष पिपलौदिया ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और अवैध उत्खनन करते हुए मशीनें और डंपर जब्त किए हैं। जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खनन से जलाशय के अस्तित्व पर खतरा
जलाशय पीथमपुर का प्रमुख जलस्रोत है। लगातार खुदाई से संरचना कमजोर होने से भविष्य में जल संकट हो सकता है। लोगों का कहना है खनन चलता रहा, तो जलाशय का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।
पहली बार नहीं है जब कार्रवाई हुई हो। पहले छुटपुट कार्रवाई होती थी, जिससे कुछ समय बाद फिर खनन शुरू हो जाता था।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!