केंद्र के समान न्यूनतम मजदूरी का नियम लागू करने की तैयारी: श्रम विभाग ने जारी किया राजपत्र; सुझावों के बाद नए लेबर कोड के तहत होगा निर्धारण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की दिशा में राज्य शासन ने कदम बढ़ाया है। श्रम विभाग द्वारा जारी राजपत्र में न्यूनतम मजदूरी को नए चार लेबर कोड के अंतर्गत निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कर्मचारी संगठनों के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद जारी इस मसौदे को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
राजपत्र में स्पष्ट किया गया है कि सुझाव और आपत्तियां प्राप्त होने के पश्चात न्यूनतम मजदूरी का अंतिम निर्धारण किया जाएगा, जिससे प्रदेश के लाखों दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
45 दिन तक मांगे सुझाव और आपत्तियां- श्रम विभाग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को जारी मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में बताया गया है कि मजदूरी संहिता 2019 के अंतर्गत नए नियम लागू करने की तैयारी की जा रही है।
इसके तहत पुराने न्यूनतम वेतन नियम 1958 और मजदूरी भुगतान नियम 1962 को प्रतिस्थापित किया जाएगा। राज्य शासन ने मसौदा नियमों पर आमजन, कर्मचारी संगठनों और संबंधित पक्षों से 45 दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर अंतिम नियम लागू किए जाएंगे।
श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा मांग पत्र- इसी मुद्दे को लेकर श्रम आयुक्त कार्यालय में मध्यप्रदेश कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रदेश सचिव हरेंद्र सिंह ठाकुर, इंदौर नगर निगम मास्टर संगठन संयोजक प्रवीण तिवारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने अपर श्रम आयुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि लेबर एक्ट के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी और श्रमिक हितों से जुड़े लाभ जल्द से जल्द दिए जाएं।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ- कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यदि नए लेबर कोड के तहत केंद्र के समान न्यूनतम मजदूरी का नियम लागू होता है तो प्रदेश के लाखों दैनिक वेतनभोगी मजदूरों, संविदा कर्मियों और श्रमिक वर्ग को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इससे मजदूरों के वेतन ढांचे में सुधार के साथ सामाजिक सुरक्षा के दायरे का भी विस्तार होगा।
‘सभी को मिलेगा समान न्याय’
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार श्रम आयुक्त एवं अपर श्रम आयुक्त ने आश्वस्त किया कि श्रम विभाग सभी कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और ‘न्याय सभी के लिए समान’ की भावना के साथ कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मौखिक निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!