जहरीले पानी मामले को लेकर सड़क पर उतरी समाजवादी पार्टी: मंत्री के बंगले के बाहर किया विरोध प्रदर्शन; नेम प्लेट और फोटो पर पोती कालिख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
जहरीले पानी की आपूर्ति से मौतों के मामले को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) भी खुलकर मैदान में उतर आई है। शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पहुंचे और वहां बैठकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की फोटो जलाई और बंगले के सामने लगी नेम प्लेट पर मिट्टी पोतकर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर नारेबाजी भी की गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति रही नियंत्रण में
इससे पहले इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन तक नहीं करने दिया जा रहा।
दूषित पानी से हुई 16 मौत
गौरतलब है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। MGM मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में पानी के दूषित होने की पुष्टि हुई है, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई है।
बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे लंबे समय से उसी दूषित पानी का उपयोग कर रहे थे। इसके अलावा कई नागरिकों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!