खबर
Top News

निर्मम निगम: बेहद शर्मनाक-बेहद दर्दनाक, बेहद मर्मान्तक; इंदौर नगर निगम के रिमूवल अमले का अमानवीय चेहरा फिर आया सामने

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

18 दिसंबर 2025, 1:33 pm
शेयर करें:
निर्मम निगम

अपनी आजीविका बचाने के लिए जान पर खेल गई भाजपा सरकार की ‘लाड़ली बहन-बेटी’

निगम ने सड़क किनारे खड़े ठेले को जब्त किया, वाहन में चढ़ाया, उसी ठेले पर लटक गईं मां-बेटी

वाहन से बाहर लटक रहे ठेले पर लटकी रहीं मां-बेटी, किसी को नहीं आई दया, न गाड़ी रोकी

रिमूवल वाहन के पीछे चल रही थी निगम की खाली जीप, लेकिन मौत से खेलती रही एक मां और उसकी मासूम बेटी

रसूखदारों पर बस नहीं चलता, ‘गरीब-गुरबों’ पर आए दिन जोर आजमाइश कर रौब झाड़ती है ‘पीली गैंग’

देश में निगम की स्वच्छ छवि को दागदार करने वाली हरकत पर कोई कार्रवाई नहीं

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रसूखदारों के सामने मेमना बनने वाला नगर निगम इंदौर का अमला गरीब-गुरबों पर रोज जोर आजमाइश कर खुद को तुर्रमखां समझता है। सड़क किनारे के उसे वे ही अतिक्रमण नजर आते हैं जो रोज खाने-कमाने वालों को सड़क पर ले आते हैं। आए दिन रिमूवल इन्हीं लोगों का होता है। वे रोते हैं, गिड़गिड़ाते हैं।

कभी ठेले पलट दिए जाते हैं तो कभी तौल कांटा उठा लिया जाता है। ठेला, रेहड़ी छुड़ाने के लिए अमले के पीछे-पीछे दौड़ भी लगाते हैं, लेकिन अमले का दिल नहीं पसीजता। पसीजे भी कैसे? पसीजने की भी तो कोई कीमत होती है न? जो इन रोज खाने-कमाने वालों से आए दिन तो अदा हो नहीं सकती।

जिनकी मासिक बंदी है उन्हें सब तरह के अतिक्रमण की छूट है। शेष को अपनी आजीविका बचाने के लिए वैसे ही जान पर खेलना पड़ता है, जैसे नगरीय प्रशासन मंत्री की विधानसभा की एक मां और उसकी मासूम बेटी खेल गई। ये दोनों मातृशक्ति भी उसी सरकार की ‘लाड़ली बहना’ हैं, जो भाजपा को 20 बरस से प्रदेश में और नगर निगम को इंदौर में 25 बरस से सत्ता दे रही हैं।

को ई बड़ी मजबूरी ही एक मां को अपनी तरुण बिटिया के साथ सड़क पर खड़ा होने को मजबूर करती है, अन्यथा बनते कोशिश जीवन का संघर्ष चारदीवारी के अंदर ही चलता रहता है। ऐसी ही एक मां अपनी बेटी के साथ गृहस्थी की गाड़ी खींचने के लिए सड़क किनारे ठेला लगाती है और आजीविका का वो ही एक मात्र साधन जब एकाएक छीन लिया जाए तो क्या होता है? इस सवाल का बेहद पीड़ादायक जवाब बुधवार को इंदौर की सड़कों पर मिला।

एक मां अपनी बीटिया के साथ उस ठेले पर लटकी हुई है जो स्वयं रिमूवल अमले के वाहन से बाहर तक लटका हुआ है। ठेला भी ऐसी हालत में लटका हुआ है कि जरा सी देर में वह वाहन की ऊंचाई से सड़क पर आ सकता है। उसी ठेले को बचाने की जद्दोजहद में दोनों मां-बेटी ने अपनी जान जोखिम में डाल दी।

उन्हें लगा होगा कि ऐसी खतरनाक स्थिति को देख रिमूवल वाला वाहन आगे थोड़े ही बढ़ेगा, लेकिन वाहन सिर्फ आगे ही नहीं बढ़ा, रफ्तार से दौड़ने भी लगा। बावजूद इसके मां-बेटी उस ठेले पर लटकी रहीं, जो स्वयं वाहन से बाहर जानलेवा हालत में लटक रहा था। दोनों मां-बेटी स्तब्ध रह गईं। अब कर भी क्या सकती हैं? जिनसे दया की उम्मीदें बांधी थीं वे तो बेहद निर्मम निकले।

उन्हें दया तो दूर ये डर भी नहीं सताया कि अगर ये दोनों मां-बेटी गिर गईं तो ऊपर क्या जवाब देंगे?, इंदौर शहर की कितनी छीछालेदर होगी?, हमारे अपने महकमे की कितनी बदनामी होगी?, हम पर क्या कार्रवाई होगी? कुछ फिक्र नहीं और अमला ऐसे अलमस्त हो मां-बेटी को जान पर खेलते देख रफ्तार से चलता रहा।

जिसने ये दृश्य देखा कलेजा मुंह को आ गया। मां-बेटी पर तरस से ज्यादा अमले की निर्ममता व बेपरवाही पर तरस आया कि आखिर सरकारी महकमे के लोग इतने बेदर्द कैसे हो सकते हैं? माना कि अपनी आजीविका बचाने को मां ने अपनी बेटी के साथ दुस्साहसी कदम उठाया और जिंदगी दांव पर लगा दी, लेकिन उन लोगों की मानवीयता कहां गई थी जिन्होंने ये सब देखते हुए भी न केवल गाड़ी स्टार्ट कर ली, बल्कि उसे बेफिक्री के साथ गति भी दे दी? ये जानते-बूझते कि पीछे मां-बेटी खतरनाक रूप से लटकी हुई हैं।

ये वीडियो... शहर के जागरूक एडवोकेट व इंदौर इनसाइट के जनक लखन शर्मा के जरिए दृश्यमान हुआ। मामला कुम्हारखाड़ी बाणगंगा क्षेत्र का है। यानी जिस महकमे ने ये अमानवीय स्वरूप दिखाया उसके मुखिया नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र 1 का है।

नगर निगम का सब किया धरा उनके ही हिस्से में अंतत्वोगत्वा जाकर जमा होता है। जवाबदेही निगम के जिस रिमूवल अमले की बनती है उस अधिकारी बबलू कल्याणे के पास अव्वल तो इस पूरे घटनाक्रम की कोई रपट पहुंची ही नहीं थी और जब ये शर्मनाक हादसा शहर की सुर्खी बना तो इतना पता चला कि ये सब किसी रोहन यादव नाम के सुपरवाइजर अधिकारी की अगुआई में हुआ है।

अब शहर के नूतन निगमायुक्त व संवेदनशील महापौर का जिम्मा है कि वे भाजपा सरकार की इन लाड़ली बहन-बेटी के साथ हुए इस व्यवहार पर किस-किस की जवाबदेही तय करते हैं और उस जवाबदेही के बाद क्या कार्रवाई करते हैं?, क्योंकि जिस-जिस ने ये फोटो-वीडियो देखा, उसने नगर निगम की कार्यप्रणाली को धिक्कारा, जिसे पूरे देश में सबसे स्वच्छ नगर निगम का तमगा मिला हुआ है।

जिस बेटी को, जिस वक्त किसी स्कूल कॉलेज में होना चाहिए था, उस वक्त वह अपनी मां के साथ उस ठेले पर लटकी हुई थी, जो नगर निगम ने उठा लिया था। जिम्मेदारों को इस हालात की मारी बेटी में, अपनी बहन-बेटी नजर आएगी?

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 15 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 15 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 16 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 16 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 16 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 16 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 16 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 16 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 16 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 16 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 16 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 16 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 16 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 17 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 17 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 17 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 17 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 17 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!