खबर
Top News

आरटीओ के पत्र से खुला वर्षों पुराना घोटाला: अफसर भी संदेह के घेरे में ;स्लीपर कोच पंजीकरण पर बड़ा सवाल प्रावधान ही नहीं तो रजिस्ट्रेशन कैसे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जनवरी 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
आरटीओ के पत्र से खुला वर्षों पुराना घोटाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिवपुरी आरटीओ द्वारा हाल में जारी पत्र ने प्रदेश में स्लीपर कोच बसों के पंजीकरण और संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल है जब स्लीपर कोच के लिए न केंद्रीय मोटरयान अधिनियम न मप्र मोटरयान नियमों में स्पष्ट प्रावधान है तो फिर इन बसों का पंजीकरण आखिर किस आधार पर किया गया?

जिन बॉडी निर्माणों को अब अवैध बताकर निरस्त करने की बात कही जा रही है, वे वर्षों तक कैसे फिटनेस पाकर दौड़ती रहीं—यह अपने आप में एक बड़ा रहस्य है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह बसों के चेसिस 5 से 8 फीट तक एक्सटेंड कर बॉडी निर्माण होता रहा फिर भी किसी आरटीओ या परिवहन अधिकारी ने आपत्ति नहीं ली। ये गाड़ियां न केवल फिटनेस में पास हुईं, बल्कि नियमित रूप से पंजीकृत भी की गईं।

आज जब इन्हें निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई है, तो सवाल उठना लाजिमी है क्या पहले किसी भी स्तर पर अधिकारियों ने जानबूझकर आंखें मूंदे रखीं?

सूत्रों के अनुसार स्लीपर कोचों के खिलाफ लगातार शिकायतें की गईं। वरिष्ठ अधिकारियों से परिवहन मंत्री तक लिखित शिकायतें पहुंचाई गईं, आरटीआई लगाई गईं और अखबारों में भी मामले उठे, इसके बावजूद किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

राजनीतिक दलों के पक्ष और विपक्ष—दोनों की चुप्पी भी संदेह पैदा करती है। आरोप यहां तक है स्लीपर कोचों में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर ‘दो नंबर की कमाई’ का हिस्सा लगा है, इसी कारण वर्षों तक यह अवैध व्यवस्था फलती-फूलती रही।

2009 में खुलासा फिर भी दबा मामला
पर्यटक यानों के लिए केवल ओमनी बसों में बर्थ का प्रावधान था। इसी आधार पर 24 अप्रैल 2001 को राज्य सरकार ने संकल्प पत्र क्रमांक 166 पारित कर डीलक्स बसों में व्हील बेस के अनुसार सीटें घटाकर स्लीपर बर्थ लगाने का रास्ता खोल दिया।

इसके बाद पूरे देश में स्लीपर कोचों की बाढ़ आ गई। हालांकि केंद्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम 128 में स्लीपर कोच का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था और न ही मध्य प्रदेश मोटरयान नियम 1994 में। इसी आधार पर महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट में आपत्ति दर्ज की गई और बताया गया कि इससे राज्य को टैक्स के रूप में अरबों रुपए का नुकसान हुआ।

31 अक्टूबर 2009 को परिवहन विभाग ने संकल्प पत्र 166 को निरस्त कर दिया, जिससे स्लीपर बर्थ अवैध हो गई। रिपोर्ट में साफ कहा गया राज्य परिवहन प्राधिकरण को पर्यटक यानों में स्लीपर लगाने का अधिकार नहीं है। बावजूद जनहित का हवाला देकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

कौन लेगा जिम्मेदारी?
वर्षों तक चले कथित महाघोटाले की जिम्मेदारी कौन लेगा? स्लीपर बसों में कई परिवहन अधिकारियों और राजनीतिक लोगों के निवेश की बात आ रही है। सरकार को हुए नुकसान की वसूली बस मालिकों से नहीं, बल्कि जिम्मेदार अफसरों व तत्कालीन मंत्रियों से भी की जानी चाहिए।

शिवपुरी आरटीओ के हालिया पत्र ने फिर स्पष्ट कर दिया है स्लीपर कोच का मामला सिर्फ तकनीकी या प्रशासनिक नहीं, बल्कि दशकों से चला आ रहा एक संगठित घोटाला है।

आरटीओ शिवपुरी का सख्त निर्देश
कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी ने सभी स्लीपर कोच संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी पंजीकृत स्लीपर कोच से ड्राइवर पार्टीशन डोर तत्काल हटे। स्लाइडर तुरंत हटाए जाएं। फायर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (एफडीएसएस) के लिए एक माह का समय।

कम से कम 10 किलो क्षमता वाले अग्निशामक यंत्रों की अनिवार्य जांच। एक्सटेंडेड चेसिस निर्मित बस बॉडी को तत्काल परिचालन से हटाया जाए। निर्देशों का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

करोड़ों-अरबों का नुकसान, लेकिन न वसूली न जवाबदेही
महालेखाकार ने 2001 से 2009 के बीच स्लीपर कोचों से लगभग डेढ़ अरब रुपए के राजस्व नुकसान का आंकलन किया था। आरोप है इस घोटाले को दबा दिया गया क्योंकि खुलता तो बड़े पैमाने पर वसूली करना पड़ती। आरटीओ कार्यालयों में न वसूली की जानकारी दी गई न बंद करने से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए गए।

2009 में रोक के बावजूद 2010 में संशोधन कर फिर से स्लीपर कोचों का संचालन शुरू कर दिया गया और टैक्स वसूली भी शुरू हो गई, जबकि कानूनी प्रावधान तब भी स्पष्ट नहीं थे। 2012 में गजट नोटिफिकेशन लाने की कोशिश हुई, लेकिन मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन न होने के कारण जारी नहीं हो सका। इसके बावजूद 2014 में स्लीपर और 2015 में एसी स्लीपर कोचों को किराया सूची में शामिल कर लिया गया।

यात्री लुटे, सरकार को चूना, जिम्मेदार कौन?
आरोप है बस ऑपरेटरों को टैक्स में छूट दी गई, जबकि यात्रियों से दोगुना किराया वसूला गया। सरकार को कितना टैक्स मिलना चाहिए था और कितना मिला इसकी आज तक स्पष्ट गणना नहीं की गई। पहले भी खुलासा फर्स्ट द्वारा लगभग 180 अरब रुपये के घोटाले का खुलासा किया गया, लेकिन न परिवहन मंत्री ने जवाब दिया, न आयुक्त और न ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने।


टैग:

संबंधित समाचार

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

3 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

9 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 18 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 19 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 19 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!