खबर
Top News

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई में ‘हक’ पर डाका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 2:45 pm
शेयर करें:
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई में ‘हक’ पर डाका

तत्कालीन अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा पर पद के दुरुपयोग का संगीन आरोप, चहेतों को उपकृत करने के लिए ताक पर रखे शासन के नियम, हक मांगा तो मिला तबादला

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई अस्पताल इन दिनों आंखों की रोशनी लौटाने के लिए नहीं, बल्कि प्रबंधन की काली करतूतों और अंधेरगर्दी के कारण सुर्खियों में है। संस्थान के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा के कार्यकाल में उपजे कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और कर्मचारियों के दमन की दास्तां अब गलियारों तक पहुंच गई है।

आरोप है कि गरीबों के लिए बनी आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि में जमकर बंदरबांट की गई और जब स्वाभिमानी नर्सिंग स्टाफ ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें न्याय देने के बजाय साजिशों के जाल में फंसाकर दंडात्मक कार्रवाई की गई।

विडंबना यह है कि गंभीर आरोपों के बावजूद डॉ. डीके शर्मा को दंड देने के बजाय एमजीएम प्रबंधन ने उन्हें सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जैसे अति-महत्वपूर्ण संस्थान के अधीक्षक पद की कुर्सी पर बैठा दिया है, जिससे निष्पक्ष जांच की उम्मीदें दम तोड़ रही हैं।

संगठित आर्थिक अपराध से कम नहीं... शासकीय नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का वितरण जिस तरह से किया गया वह किसी संगठित आर्थिक अपराध से कम नहीं है।

नियमानुसार यह राशि डॉक्टर से लेकर वार्ड बॉय तक तय अनुपात में वितरित होना चाहिए, लेकिन वर्ष 2022-23 के दौरान स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तैनात मूल नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता नरवरिया, मंगला धुर्वे और उनके कई साथियों को दरकिनार कर दिया गया।

इसके विपरीत सुपर अस्पताल से कथित तौर पर कार्य सुविधा के नाम पर बुलाई गई चहेती नर्सिंग ऑफिसरों श्वेता सेंगर और नेहा भूरिया पर धनवर्षा की गई। यह न केवल प्रशासनिक कदाचरण है, बल्कि उन निष्ठावान कर्मचारियों के साथ किया गया एक भद्दा मजाक है, जो वर्षों से संस्थान की नींव बनकर सेवाएं दे रहे हैं।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा के आदेशों की अनदेखी... आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी नवीन आदेश क्रमांक 1-16/आयुष्मान/सचिशि/20 के तहत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत नर्सिंग और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ के लिए प्रोत्साहन राशि के उपयोग और वितरण की विस्तृत मार्गदर्शिका (गाइडलाइन) तय की गई थी।

इस नियम के तहत सर्जिकल और मेडिकल केस के आधार पर पैकेज की 3.5 प्रतिशत राशि नर्सिंग स्टाफ और 2 प्रतिशत राशि वार्ड बॉय व क्लास-4 श्रेणी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित की गई है।

खुलासा फर्स्ट के तीखे सवाल
जब आयुष्मान योजना की राशि का बंदरबांट बाहरी स्टाफ में हो रहा था, तब संस्थान के मुखिया के तौर पर डॉ. अरविंद घनघोरिया डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने चुप्पी क्यों साधी? क्या यह विसंगति उनकी मौन सहमति से हुई?

भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाली

स्नेहलता नरवरिया को जांच के बजाय

प्रताड़ना और तबादला क्यों मिला? क्या

प्रबंधन की नीति अब भ्रष्टाचार बचाओ, शिकायतकर्ता हटाओ की हो गई है?

नियमितीकरण में यह दोहरा मापदंड
क्यों? कुछ को पसंद के आधार पर नियमित करना और अन्य को अधर में रखना किस

सेवा नियम के अंतर्गत आता है?
यह भी हैं गंभीर सवाल... संस्थान के मूल स्टाफ का हक छीनकर सुपर स्पेशलिटी से आए अपने चहेते कर्मियों को भुगतान करने का डॉ. डी.के. शर्मा तत्कालीन अधीक्षक, आई हॉस्पिटल एवं वर्तमान अधीक्षक का नैतिक और वैधानिक आधार क्या था?

क्या एक ही दिन में दो-दो नोटिस देना और बीमारी के बावजूद वेतन काटना आपके प्रशासनिक प्रतिशोध और पद के दुरुपयोग का प्रमाण नहीं है?

गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक आरोपों के बावजूद आप एक और महत्वपूर्ण पद पर काबिज हैं, क्या आपकी मौजूदगी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच को प्रभावित नहीं कर रही?

शिकायतकर्ता पर ही मढ़ दिए आरोप
जब इस अन्याय के विरुद्ध नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता नरवरिया ने मुख्यमंत्री और संभाग आयुक्त के द्वार पर दस्तक दी तो सिस्टम ने अपनी कमियां सुधारने के बजाय शिकायतकर्ता का ही गला घोंटने की व्यूह रचना कर डाली।

तत्कालीन अधीक्षक के संरक्षण में बनी एक तथाकथित कमेटी ने आनन-फानन में शिकायतकर्ता पर ही मिथ्या आरोप मढ़ दिए और दंडात्मक रूप से उनका स्थानांतरण एमटीएच अस्पताल कर दिया। यह सीधे तौर पर ईमानदार तंत्र को डराने और भ्रष्टाचार की फाइलों पर पर्दा डालने की एक संस्थागत साजिश है।

सत्ता और रसूख का आलम यह है कि जिस अधिकारी को कठघरे में खड़ा होना था वह आज जांच को प्रभावित करने वाली स्थिति में आसीन है।

एक ही दिन में थमा दिए थे दो-दो कारण बताओ नोटिस
संस्थान के भीतर तुष्टीकरण और मानसिक प्रताड़ना का खेल यहीं नहीं रुका। अप्रैल 2022 में नियुक्त हुई कई नर्सों का परिवीक्षा काल पूर्ण होने के बावजूद उन्हें नियमितीकरण से वंचित रखा गया, जबकि कामिनी चौहान, छाया बोपचे और संगीता चौहान को तत्काल उपकृत कर दिया गया।

दूसरी ओर वनीता डेनियल आयुष्मान इंचार्ज, शिल्पा धाकड़, निधि रायकवार, मंगला धुर्वे, विनीता बिछोड़े, केजिया जोश और दीपा बरई जैसी नर्सिंग ऑफिसरों को प्रशासनिक उपेक्षा की आग में झोंक दिया गया। हद तो तब पार हुई जब बीमारी की सूचना और वैध मेडिकल सर्टिफिकेट देने के बाद भी मंगला धुर्वे का वेतन काट लिया गया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए एक ही दिन में दो-दो कारण बताओ नोटिस थमा दिए गए।

डॉ. शर्मा के कार्यकाल के ये दाग एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया की कार्यप्रणाली और मंशा पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं कि आखिर उनकी नाक के नीचे इतना बड़ा भ्रष्टाचार पलता रहा और वे मौन साधे रहे।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 14 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 14 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 14 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 14 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 15 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 15 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 15 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 15 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 15 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 15 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 15 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 15 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 15 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 15 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 15 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 15 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!