वर्दी में लूट: एसबीआई के एटीएम से युवक को उठाया; 7 लाख रुपए और 4000 यूएसडीटी वसूलने का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

एटीएम से उठाकर सुनसान जगह ले गए थे पुलिसकर्मी
शिकायत के बाद भी थाने में FIR दर्ज करने में आनाकानी
टीआई पर दबाव बनाने और समझौते की कोशिश के गंभीर आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून के रखवालों पर ही कानून तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। खजराना क्षेत्र में एक युवक को पुलिस वर्दी पहने दो लोगों द्वारा एटीएम से उठाकर नकदी और डिजिटल करंसी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि वर्दीधारी दो व्यक्तियों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बैग में रखे 7 लाख रुपए और बाइनेंस वॉलेट में मौजूद 4000 यूएसडीटी जबरन दूसरे एड्रेस पर ट्रांसफर करवा लिए।
इतना ही नहीं, शिकायत के बाद थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराने में टालमटोल और दबाव बनाने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक अब्दुल फहद निवासी उज्जैन हाल पता इंदौर 7 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे खजराना ब्रांच एसबीआई के एटीएम पर था।
इसी दौरान दो व्यक्ति, जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और अपना नाम मनोज व अविनाश बताया, उसे पूछताछ के नाम पर अपने साथ सुनसान इलाके में ले जाकर डराया-धमकाया और बैग में रखे 7 लाख रुपए छीन लिए। इसके बाद उससे मोबाइल लेकर उसके बाइनेंस क्रिप्टो वॉलेट से 4000 यूएसडीटी किसी अन्य एड्रेस पर ट्रांसफर करवा लिए।
रकम ट्रांसफर होने के बाद उसे धमकी देकर छोड़ दिया गया। घटना से घबराए पीड़ित ने तुरंत अपने वकील से संपर्क किया। वकील की सलाह पर उसने 1930 और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। डायल-112 रिपोर्ट क्रमांक 26020181758 भी दर्ज हुई, जिस पर पुलिस मोबाइल IND-30 द्वारा कार्रवाई की बात बताई गई।
थाने में बयान, फिर शुरू हुआ दबाव
अगले दिन 8 फरवरी को थाना पलासिया से फोन आया और बयान दर्ज कराने बुलाया। उसने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी और अन्य को पूरी घटना बताई। इस दौरान वहां चार लोगों को बैठाकर रखा गया था, जिनमें दो पुलिस कांस्टेबल मनोज और अविनाश थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के जाने के बाद माहौल बदल गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कथित रूप से सिर्फ दो अन्य व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराने का दबाव पीड़ित पर बनाया और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के नाम हटाने की बात कही। जब उसने गलत एफआईआर पर हस्ताक्षर करने से मना किया तो थाना प्रभारी रघुवंशी और मौजूद स्टाफ ने उसे डराया-धमकाया।
तुझे देख लेंगे, कहीं भी फंसा देंगे जैसे शब्द पीड़ित को कहे गए। यहां तक कि राजीनामा करने का भी दबाव बनाया गया। पीड़ित ने कहा कि पुलिस यह लिखने को तैयार नहीं थी कि आरोपी पुलिस की ड्रेस में थे। उसे आश्वासन दिया गया कि बाद में जोड़ देंगे, लेकिन तत्काल रिपोर्ट में यह तथ्य दर्ज नहीं किया गया।
कमिश्नर से मिलने की बात कहकर लौटा
आखिरकार आवेदक ने टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी को साफ कहा कि वह सीधे पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत करेगा। इसके बाद वह बिना रिपोर्ट दर्ज कराए थाने से लौट आया। पीड़ित अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने के लिए आज अपने वकील के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मुलाकात करेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!