खबर
Top News

मौत की सवारी: अंधेरे में छलकते जाम और फार्म हाउस और रिसोर्ट की पार्टियों से निकल रही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जनवरी 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
मौत की सवारी

शहर में कानून की आंख खुली है, देहात में है बंद, नतीजा ये कि

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देर रात पुलिस की सख्ती से घबराए नशेड़ी युवाओं ने अब शहर की सीमाएं लांघ ली हैं। फार्म हाउस और रिसोर्ट उनके लिए सेफ जोन बनते जा रहे हैं, जहां रातभर जाम छलकते हैं और सुबह होते ही तेज रफ्तार गाड़ियां मौत साथ लेकर निकलती हैं। रालामंडल बायपास पर तीन लोगों की जान लेने वाले अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने इस खतरनाक ट्रेंड पर एक बार फिर खून से मुहर लगा दी है।

खुलासा फर्स्ट शुरू से ही कहता आ रहा है कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में देर रात तक होने वाली चेकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव केस से घबराकर अब युवा नशे के लिए शहरी की सीमाओं पर स्थित फार्म हाउस और रिसोर्ट का रूख कर रहे हैं। परसों अलसुबह रालामंडल बायपास पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन मौते इसी की परिणीति है।

इसने दुर्घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फार्म हाउस और रिसोर्ट में देर रात तक नशे की पार्टियां चलती है। वहीं, पुलिस के चेकिंग से हटने के बाद युवक-युवती नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए खुद अपनी मौत साथ लेकर निकलते हैं। ये सब देहात पुलिस की चेंकिंग में अनदेखी के चलते हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि परसों तड़के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे प्रखर और ट्रांसपोर्टर के बेटे मन संधू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे पहले भी अलसुबह और देर रात पूर्व में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिसमें परिवारों ने अपने जवान बच्चों को खोया है।

जांच में सामने आया है कि ज्यादातर नशे में थे और महू, बड़गोंदा, किशनगंज, खुड़ैल, सांवेर रोड, हातोद, क्षिप्रा, सिमरोल क्षेत्र स्थित फार्म हाउस और रिसोर्ट से पार्टी मनाकर आ रहे थे। उधर, तेजाजी नगर बायपास पर हई दुर्घटना में पुलिस और एफएसएल ने जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच से सामने आया है कि प्रेरणा कार एमपी 13 जेडएस 8994 की पिछली सीट पर बीच में बैठी थीं। संभव है कि वह उस समय दोस्तों से बातचीत कर रही हों। कार की रफ्तार 120-130 किलो मीटर प्रति घंटा से कम नहीं थी। चालक ने दुर्घटना से करीब 6 सेकंड पहले ही ब्रेक लगाए थे।

इससे कार नतीजा ये हुआ कि कार लहराते हुए आगे खड़े डंपर से जा भिड़ी और प्रेरण पीछे की सीट से उछलकर आगे का कांच फोड़ते हुए डेश बोर्ड से जा टकराई और कार के डेश बोर्ड पर गिरकर मर गई।

उसके सिर का मांस और बाल भी डंपर पर लगा मिला। वहीं, कार की आगे वाली सीटों पर बैठे प्रखर और मन संधू को सीधी टक्कर में गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं, साथी युवती अनुष्का राठी गंभीर घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का स्टेयरिंग उखड़ गया और रूफ रेल्स, सनरूफ, मीटर बाक्स तक उखड़ गए। कार के पुर्जे 20 मीटर दूर तक गिरे।

कोको फार्म का डीवीआर जब्त, दोस्तों के हुए बयान
जानकारी के अनुसार अनुष्का के बयान नहीं हो सके हैं। उसके सिर में खून का क्लॉट जमा है। आईसीयू में इलाज चल रहा है। दुर्घटना सुबह 4 बजकर 54 मिनट 54 सेकंड पर हुई थी। इसके दिल दहलाने वाले तीन 3 फुटेज सामने आए हैं। कार की रफ्तार से प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुमान लगाया कि कार चला रहा युवक नशे में था।

वहीं, पुलिस का भी कहना है कि हादसे के समय ड्राइवर सहित कार सवार सभी शराब के नशे में थे। कार से जॉनी वॉकर ब्रांड की तीन खाली बोतलें, रेड बुल, खाने-पीने का सामान और एक गिलास मिला है, जिस पर हैप्पी बर्थ-डे प्रखर लिखा था। तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार कोको फार्म से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टीं में 20 युवक-युवती शामिल हुए थे।

प्रेरणा, प्रखर और अनुष्का पार्टी के बाद रात करीब 1 से 1.15 बजे फार्म से निकले थे। ज्यादा शराब पीने के कारण प्रखर कार नहीं चला पा रहा था। अनुष्का ने कार चलाई और पार्टी से जा चुके मन संधू को लेने उसके घर विष्णपुरी गए, इसके बाद यह चारों एक्सीडेंट के पहले कहां गए थे पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है।

डीसीपी जोन-1 लालकृष्ण चंदानी के मुताबिक प्रेरणा के घर नहीं पहुंचने पर भाई ने कॉल किया था। संभवत: इसके बाद सभी प्रेरणा को छोड़ने घर जा रहे थे और हादसा हो गया। पुलिस ने फार्म्स हाउस से डीवीआर जब्त कर लिया है। उसमें प्रेरणा, प्रखर और अनुष्का फार्म्स से निकलते हुए नजर आई है।

संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

1 minute ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

9 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

15 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 18 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 19 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!