खबर
Top News

जिम्मेदार अफसर बने अंधे-गूंगे-बहरे: जीएसटी विभाग की नाक के नीचे टैक्स लूट का साम्राज्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 फ़रवरी 2026, 12:45 pm
शेयर करें:
जिम्मेदार अफसर बने अंधे-गूंगे-बहरे

अफसरों की शह पर विभाग के गार्ड चला रहे फर्जी बिल्टी का रैकेट

करोड़ों की टैक्स चोरी, कच्चे माल की खुली आवाजाही और

संजू बंजारिया 83051-16137 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अगर कोई यह कहे कि टैक्स चोरी माफिया सरकारी दफ्तरों से ही ऑपरेट हो रहे हैं, तो शायद यकीन न हो। लेकिन इंदौर में जीएसटी विभाग की नाक के नीचे वही हो रहा है। जिस विभाग को टैक्स चोरी रोकनी चाहिए, उसी के गार्ड अफसरों की शह पर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का खेल चला रहे हैं। रिटायर्ड अफसर से लेकर फील्ड और मुख्यालय में बैठे अधिकारियों तक के इस काले कारोबार में शामिल होने का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है।

खुलासा फर्स्ट को जानकारी मिली है कि खुद को जीएसटी विभाग का गार्ड बताने वाले विवेक सिलावट और राजेंद्र यादव उर्फ लल्लू अफसरों के साथ मिलकर इस पूरे खेल को अंजाम दे रहे हैं। तंबाकू, तेल, परचून और मूंगफली जैसा माल बिना ई-वे बिल के राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र तक खुलेआम भेजा जा रहा है।

आउट-टू-आउट सिस्टम पर चल रहे इस खेल में सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का सीधा नुकसान हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि सर्कल-3 में बैठे एक अधिकारी और एक रिटायर्ड अफसर के संरक्षण में इन गार्डों ने ट्रांसपोर्टरों से गारंटी पर काम उठा रखा है।

कच्चे बिलों पर माल एक से दूसरे राज्य भेजा जाता है। टैक्स चोरी को वैध दिखाने के लिए आईटीआर, यूटीआर, रायपुर, ऊंजा और ऊंजा कार्गो जैसे नामों से फर्जी बिल्टियां बनवा रखी हैं, जो ट्रक चालकों को थमा दी जाती हैं। विभागीय टीम की जांच के दौरान यदि कोई सेल टैक्स अधिकारी रास्ते में वाहन रोक लेता है, तो यही बिल्टी दिखाकर गाड़ी तुरंत छुड़ा ली जाती है।

सूत्रों का दावा है कि इन फर्जी बिल्टियों के बदले अफसरों द्वारा माफियाओं से मोटी रकम वसूली जाती है। यही वजह है कि कच्चे माल से भरी गाड़ियां बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रही हैं।

चेतक चेंबर में संभागीय अधिकारियों और टीमों के साथ तैनात रहे मामूली गार्ड विवेक सिलावट और राजेंद्र यादव उर्फ लल्लू अब खुद टैक्स चोरी के सरगना बन चुके हैं। विवेक ने हाल ही क्रेटा सहित दो नई कारें खरीदी हैं।

इनमें से एक कार अफीम गोदाम परिसर में खड़ी रहती है, जिसमें फर्जी बिल्टियां और टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज भरे रहते हैं। यहीं से पूरे नेटवर्क का लेन-देन भी संचालित किया जाता है।

मेरा काम नहीं, मैं गार्ड भी नहीं
इधर, खुलासा फर्स्ट टीम ने गार्ड विवेक सिलावट से पक्ष जाना तो उसने कहा, अपना कुछ काम नहीं, मैं गार्ड भी नहीं हूं। मेरा श्रीराम रोडलाइन का काम है।

लल्लू संभालता है लोकल टैक्स चोरी की कमान
खुलासा फर्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक विवेक सिलावट का पार्टनर राजेंद्र यादव उर्फ लल्लू इंदौर से खंडवा, बड़वाह, नेमावर, खरगोन, मानपुर, धार, खलघाट सहित अन्य जिलों में लोकल परचून का माल गारंटी पर भेजता है। पान मसाला, कॉपर और चद्दर शीट जैसी अधिक टैक्स वाली वस्तुओं का आयात-निर्यात कच्चे बिलों पर किया जा रहा है।

हैरानी की बात यह कि अफसरों के संरक्षण के चलते यह टैक्स माफिया खुलेआम कहता है- ‘जिससे जो बन पड़े कर ले।’ उनका दावा है कि वे वर्षों से अधिकारियों के साथ मिलकर यह खेल खेल रहे हैं और आगे भी बेखौफ जारी रखेंगे। एचओ में बैठे अधिकारी इनके पकड़े गए वाहनों को छुड़वाने तक की जिम्मेदारी निभाते हैं। हालांकि पूरे खेल की जानकारी नवागत कमिश्नर तक पहुंच चुकी है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 2 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 2 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 2 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 2 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 2 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 2 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 2 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 3 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 3 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 3 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 3 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 3 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 3 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 3 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!