नर्मदा लाइन पर ड्रेनेज बिछाने से डरे रहवासी, विरोध पर पुलिस कार्रवाई: भाजपा के राज्य में समस्या बताना अपराध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्या सत्ता के खिलाफ सवाल उठाना अब अपराध की श्रेणी में आ गया है? विधानसभा क्षेत्र-1 के अंतर्गत वार्ड 6 की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में नर्मदा जल और ड्रेनेज लाइन की खतरनाक मिक्सिंग ने रहवासियों की नींद उड़ा दी है। इंदिरा नगर, सालवी मोहल्ला, राम नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में चल रहे अनियोजित निर्माण से लोगों को भगीरथपुरा जैसी जल त्रासदी का डर सता रहा है।
रिसाव का गंभीर खतरा
रहवासियों के अनुसार नर्मदा जल लाइन बिछाने के लिए करीब तीन फीट गहरी नालियां खोदी गईं। इसके बाद उसी लाइन के ठीक ऊपर ड्रेनेज पाइप डाल दिए गए। पाइप जोड़ने की प्रक्रिया भी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। आशंका है गंदा पानी नर्मदा लाइन में मिल सकता है या बोरिंग के जरिए घरों तक भी पहुंच सकता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है उन्होंने इस गंभीर स्थिति की जानकारी वार्ड पार्षद संध्या यादव को दी। उन्होंने सामान्य बताकर टाल दिया। जोन कार्यालय से भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला। लगातार अनदेखी के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर लापरवाही का खुलासा हुआ तो पार्षद संध्या यादव और जोनल अधिकारी पल्लवी पाल मौके पर पहुंचीं।
इस दौरान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़कों पर बहते ड्रेनेज, गंदगी, कचरा और नलों में गंदा पानी आने की शिकायतें की। कहना था भागीरथपुरा जलकांड के बाद ही जनप्रतिनिधियों की आंखें खुली हैं, जबकि तीन वर्ष कोई सुध नहीं ली गई।
समाधान की जगह विरोध करने वालों पर केस
सोमवार को पार्षद संध्या यादव ने एक समर्थक के माध्यम से मल्हारगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई व कुछ लोगों पर अपशब्द कहने और रास्ता रोकने के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने वीडियो से लोगों की पहचान कर उन्हें थाने लाने की कार्रवाई शुरू की।
एक रहवासी ने बताया पार्षद क्षेत्र में हाल-चाल पूछने आई थीं। लोगों ने समस्याएं रखीं तो चार-पांच लोगों के नाम शिकायत करा दी। आनंद सालवी नामक व्यक्ति को भी थाने लाने की बात कही जा रही है। जोनल अधिकारी पल्लवी पाल ने बताया कि उनके और सब इंजीनियर, अधिकारी-कर्मचारी के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई है, ना ही हमने कोई शिकायत की, ना पुलिस को बुलवाया गया है।
मांग: भगीरथपुरा जैसी त्रासदी से बचाया जाए: रहवासियों का कहना है असली मुद्दा नर्मदा जल लाइन और ड्रेनेज लाइन की खतरनाक मिक्सिंग है, लेकिन समाधान के बजाय आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। लोगों की मांग है कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए और क्षेत्र को किसी बड़ी जलजनित त्रासदी से बचाया जाए।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!