खबर
Top News

बगीचे की जमीन पर फिर कब्जा: अवैध निर्माण जारी; ग्रीन नेट की आड़ में किया जा रहा काम, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मई 2026, 7:25 pm
शेयर करें:
बगीचे की जमीन पर फिर कब्जा

21 वर्षों से हक के लिए लड़ रहे हैं रहवासी, आधी जमीन पर पहले से संचालित हो रही हैं दुकानें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर कार्यालय के पीछे स्थित राजस्व ग्राम कॉलोनी में सरकारी बगीचे की जमीन पर फिर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का खुलासा हुआ है। रहवासियों का आरोप है कि वर्षों से विवादित भूमि पर दुकानों का निर्माण कर व्यवसाय किया जा रहा था।

अब शेष जमीन पर भी ग्रीन नेट लगाकर नया निर्माण शुरू कर दिया है। मामले में जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मजदूरों का दावा-‘बलराज कमांडो करा रहे निर्माण’- रहवासियों के अनुसार मुख्य सड़क से लगी बगीचे की भूमि पर तेजी से निर्माण चल रहा है। मजदूरों ने बताया कि निर्माण ‘बलराज कमांडो’ द्वारा कराया जा रहा है।

इसी क्षेत्र के समीप पहले से एक कार्यालय संचालित है, जहां प्रॉपर्टी कारोबार किया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धीरे-धीरे पूरी जमीन निजी कब्जे में ली जा रही है।

फोन पर चर्चा के दौरान बलराज ने दावा किया कि निर्माण के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त की गई हैं। हालांकि, रहवासियों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है।

शिकायत के बाद भी नहीं रुका निर्माण- मामले की शिकायत कलेक्टर शिवम वर्मा और एसडीएम मल्हारगंज निधि वर्मा से की गई थी। एसडीएम द्वारा संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर निर्माण रुकवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन रहवासियों का आरोप है कि अगले ही दिन निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार खुदाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी परिवहन जारी रहा और स्थायी निर्माण के लिए बीम डालने का काम भी शुरू कर दिया गया। इससे प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाई कोर्ट से स्टे, शासन चार साल तक नहीं दे पाया जवाब- बगीचे पर कब्जे के पहले मामले में वर्ष 2021 में हाई कोर्ट से मकान न तोड़ने और पक्ष सुनने को लेकर स्टे प्राप्त किया गया था।

रहवासियों का आरोप है कि शासन ने चार वर्षों तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया, जिससे स्टे प्रभावी बना रहा और इसी का लाभ उठाकर निर्माण और दुकानों का संचालन जारी रखा गया।

अब भी वही स्थिति है। अवैध निर्माण की सूचना देने के बाद भी अधिकारी ने ठोस कदम नहीं उठाया।

निर्माण रुकवाकर जमीन निगम को सौंप दी थी : एसडीएम
एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर बगीचे की जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया गया था। इसके बाद संबंधित भूमि नगर निगम को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दी गई थी।

उन्होंने कहा कि शेष भूमि पर नए निर्माण की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और पटवारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

21 वर्ष पुराना है विवाद, हाई कोर्ट में मामला लंबित
राजस्व ग्राम कॉलोनी का यह बगीचा नजूल भूमि के सर्वे नंबर 903 और 911 पर स्थित है। रहवासियों का आरोप है कि वर्ष 2013 से यहां अवैध कब्जे और निर्माण की गतिविधियां जारी हैं। पहले आधे बगीचे पर छह दुकानें बनाई गईं और पहली मंजिल का निर्माण भी शुरू किया गया था, जिसे प्रशासन ने रुकवाया था।

अब शेष भूमि पर भी निर्माण कार्य शुरू होने से रहवासियों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे वर्ष 2005 से इस बगीचे को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि नगर निगम ने लिखित रूप से स्पष्ट किया था कि पूर्व में किसी प्रकार का नक्शा स्वीकृत नहीं किया गया।

फर्जी नक्शे के आधार पर लगाया निर्माण का आरोप
इस गंभीर मामले में स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि पूर्व मामले में वर्ष 1993 का एक कथित नक्शा प्रस्तुत किया गया था, जो संबंधित व्यक्ति के नाम पर नहीं था। इसी दस्तावेज के आधार पर निर्माण किया गया।

इसके अलावा वर्ष 1999 के नक्शे का उपयोग वर्ष 2024 में निर्माण को वैध ठहराने के लिए किए जाने का भी आरोप है, जबकि नियमानुसार ऐसा संभव नहीं है। अब फिर निर्माण की वैध अनुमति होने का हवाला दिया जा रहा है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई होगी। जिसकी जांच की जाना चाहिए।

रहवासियों की मांग…सरकारी जमीन मुक्त कराए प्रशासन
कॉलोनीवासियों ने भोपाल, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग सहित विभिन्न विभागों में शिकायतें दर्ज कराई हैं। उनका कहना है कि बगीचे की जमीन होने के पर्याप्त दस्तावेज मौजूद हैं, बावजूद इसके प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

रहवासियों ने प्रशासन से अवैध निर्माण हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि पहले मामले का निराकरण अब तक नहीं हुआ और इसी बीच नया निर्माण शुरू हो जाने से प्रशासन और नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 10 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 10 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 11 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 11 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 11 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 11 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 11 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 11 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 11 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 12 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 12 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 12 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 12 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 12 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!