खबर
Top News

ध्यान रहे... पेंच लड़ें, गले न कटें शुभ संक्रांति-मंगल उत्तरायण: पतंगबाजी करे पर मौत की डोर से दूर रहे इंदौर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
ध्यान रहे... पेंच लड़ें, गले न कटें शुभ संक्रांति-मंगल उत्तरायण

ये पुलिस-प्रशासन से ज्यादा घर-घर की जागरूकता का मसला, समाज करे पहल

परिवारजन रखें पतंगबाजों पर नजर, बच्चों को न खरीदने दें मौत का मांझा

खुलासा फर्स्ट की तीन साल से चल रही मुहिम ने इस बार सबको किया जाग्रत, चाइना मांझा अब बना सजा

चाइना मांझे से न मनाएं मकर संक्रांति का त्योहार

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मौत की डोर के खिलाफ पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर बुधवार सुबह से नजर आया। शहर के परंपरागत पतंगबाजी के इलाकों में दिन चढ़ने तक चाइना की डोर से पतंगबाजी न के बराबर नजर आई। हर साल की तुलना में आसमान भी सुबह 11 बजे तक रंग-बिरंगी पतंगों से आबाद नहीं हुआ था।

मल्हारगंज क्षेत्र में छतों पर डीजे व साउंड सिस्टम का शोर देर से शुरू हुआ। कोर्ट की दखलअंदाजी, जिला प्रशासन की समय रहते मुस्तैदी, शहर के मीडिया घरानों के चौकन्नेपन व मंगलवार को बड़े स्तर पर हुई पुलिसिया धरपकड़ ने इस बार मौत के मांझे के प्रति जनसामान्य में जागरूकता कायम की।

दो निर्दोषों की हृदयविदारक मृत्यु व दर्जनभर घायलों ने अहिल्या नगरी की आत्मा को झकझोरने का काम किया। लिहाजा इस बार की मकर संक्रांति अपने पुराने व परंपरागत मांझे वाली पतंगबाजी से मनाई जाने लगी। भगवान सूर्यनारायण से भी करबद्ध प्रार्थना है कि रंग-बिरंगी पतंगों के इस पर्व में अब किसी का खून न बहे। सनातन धर्म के तीज-त्योहार व पर्व पर रक्त का क्या काम? है न..?

आ ज आपकी खूब ऊंची पतंग उड़े। आसमान में खूब पेंच लड़ें। "मिराज’, "मुर्गे’ से भिड़ जाए और "सांकल तोड़' ‘गिलहरी’ से उलझ जाए। "परियल’ के नखरे "पटिये’ से खत्म हो जाएं। "डग्गे’ की दादागीरी "टुग्गल’ ले उड़े और सबको चौंका दे।

"कानबाज’ की हवाबाजी "चोपड़िया’ खत्म कर दे और "काले’ को उसकी औकात "डांडिया’ बता दे। कोई "रत्ते’ से ही रवाना हो जाए तो कोई "हत्थे’ से ही कट जाए। "खेंच’ के खूब "पेंच’ लड़ें और "ढील’ में जमकर लाड़ लड़े।

"ढील’ का लाड़ "हिलगाने’ तक बढ़ जाए और "खेंच’ में गट्टा उलझ जाए। हवा के झोंके में "रानी’ "झांप’ न खाए, इसका भी ख्याल करे। "खिरनी’ बांधने की नौबत न आए और आ जाए तो फिर "लाई’ भी चिपकाए। "हुचका’ हाथ से छूट न जाए और "गट्टे’ आपस में उलझ न जाएं।

खूब पेंच लड़ें, खूब पतंग उड़ें। बस, किसी का गला न कटे। मौत की उस डोर से दूर रहे इंदौर, जो गला, गाल, नाक, होंठ ही नहीं काटती, बल्कि जान भी ले लेती है। खुशियों के इस त्योहार में मातम के इस मांझे का क्या काम? इसलिए गिलहरी, मुर्गा, सांकलतोड़ जैसे देसी ब्रांड से मांझा सूतें और पतंगबाजी का मजा लें।

ये मसला अब पुलिस प्रशासन के दायरे से ज्यादा सामाजिक सरोकार का भी है। उत्सव तो हम-आप मनाते हैं। पतंग-मांझा हमारे बच्चे, बेटे, भाई, पति लाते हैं। हमें ही इसे रोकने की शुरुआत करनी होगी। हम कब तक पुलिस के भरोसे रहेंगे? गले तो आपके-हमारे कट रहे हैं।

घायल तो हमारे-आपके बच्चे, परिजन हो रहे हैं। मौत के कारोबारी से ज्यादा दोष तो हमारा ही है न? हम दुकानदार से जो मांगेंगे, वो ही तो वह देगा। आज से पांच-सात बरस पहले तक तो बाजार में इस मौत की डोर को कोई नहीं मांगता था। आप "मौत के मंगते’ बने तो मौत के सौदागर पैदा हुए।

नहीं तो ये ही सौदागर देसी "मांझा सूतकर’ हुचके भरते थे। अब आपकी डिमांड में ये मौत का कारोबार करने लगे। दोष किसका? हमारा-आपका, और किसका? जब घर-घर में ही इस डोर का विरोध होगा तो फिर मजाल है कि ये बाजार में बिक जाए।

बाजार तो बिकवाली पर ही टिका है। आप खरीदोगे नहीं तो माल बिकेगा ही नहीं। इस मकर संक्रांति समाज ही संकल्पबद्ध हो कि वह किसी को इस मौत के मांझे से त्योहार नहीं मनाने देगा। छतें तो आपकी ही हैं न? आप तय कर लोगे कि आपकी छत से कोई भी पतंग मौत के मांझे से नहीं उड़ेगी तो मतलब नहीं उड़ेगी।

इसमें पुलिस क्या कर लेगी? बस तो फिर, खूब पतंगबाजी हो। खूब पेंच लड़ें, लेकिन गला किसी का नहीं कटे। इसके लिए आपको ही संकल्प लेना होगा।

भाजपा कार्यकर्ता हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे
भाजपा कार्यकर्ता आज सुबह से शाम तक पतंगबाजी पर नजर रखेंगे। मौत की डोर मिलने पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे। महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, भाजपा नेता शैलेंद्र महाजन ने हाई कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए बताया मकर संक्रांति पर सुबह से शाम तक डोर बेचने वाले दुकानदार और पतंगबाजी करने वालों पर कार्यकर्ता नजर रखेंगे।

दुकानदार बेचते या पतंगबाज उपयोग करते मिलने पर बीएनएस की धारा 106(1) (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को इलाके के हिसाब से जवाबदारी दी गई है।

तिलक नगर-होलासराय सोनी, दीपेश पालवीया, कनाड़िया मेन रोड- तीरथपाल यादव, मनीष सोनकर, संविद नगर- विकास यादव, पंकज चौहान, गोयल नगर- पवन भार्गव, राकेश जैन, वंदना नगर- विक्रम शेखावत, सांईनाथ कॉलोनी- शीतल थोरात, महावीर नगर- प्रवीण जैन, प्रमोद बिलाला, बख्तावरराम नगर- कन्हैया जोशी, नागेश पाई, विनोबा नगर- विश्वजीत चौहान, लता कैथवास व सोनू कैथवास नजर रखेंगे।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 11 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 12 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 12 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 12 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 12 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 12 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 12 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 12 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 12 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 12 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 13 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 13 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 13 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 13 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 13 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 13 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!