दस्तावेजों में कमी बताकर मान्यता कर रहे निरस्त: स्कूल शिक्षा विभाग में डीपीसी मिश्रा की मनमानी से निजी स्कूल संचालक परेशान; कलेक्टर के समक्ष करेंगे अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला परियोजना समन्वयक की मनमानी से निजी स्कूलों की मान्यता खतरे में है। कई स्कूल संचालकों ने डीपीसी पर मनमानी के आरोप लगाते हुए कहा कि मान्यता के आवेदन में कमी पूर्ति का मौका दिए बिना ही स्कूलों की मान्यता समाप्त कर रहे हैं, जिससे स्कूल संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।
नए शैक्षणिक सत्र में कक्षाओं का संचालन करने के लिए डीपीसी द्वारा पांचवीं व आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को मान्यता दी जाती है, लेकिन इस वर्ष स्कूलों की मान्यता जारी करने के मामले में डीपीसी मनमानी कर रहे हैं। जिससे निजी स्कूल संचालक परेशान होने लगे हैं।
कई स्कूल संचालकों ने मान्यता के लिए आवेदन किए, ऐसे में दस्तावेजों की कमी होने पर उनमें कमीपूर्ति कराई जानी चाहिए, लेकिन डीपीसी मनमानी करते हुए किसी भी स्कूल संचालक को कमीपूर्ति का मौका नही दे रहे हैं। बल्कि अधूर दस्तावेज बताकर स्कूलों की मान्यता निरस्त की जा रही है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
कमी पूर्ति का अवसर भी नहीं दिया: ज्ञात रहे कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया में प्रावधान है कि पांचवी एवं आठवीं की मान्यता में बीआरसी की अनुशंसा से डीपीसी द्वारा स्कूलों को मान्यता प्रदान की जाती है।
नियमानुसार यदि किसी स्कूल की मान्यता संबंधी दस्तावेजों में कोई कमी होती है तो डीपीसी कार्यालय द्वारा सूचना देकर कमी पूर्ति कराई जाती है, यही प्रावधान हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों की मान्यता अपनाया जाता है, लेकिन डीपीसी संजय मिश्रा द्वारा बीआरसी की अनुशंसा के बाद मान्यता के लिए किए गए आवेदन में कमी पूर्ति का अवसर दिए बिना ही स्कूलों की मान्यता निरस्त कर रहे हैं, जबकि मान्यता निरस्त करने के पूर्व स्कूल संचालक को एक अवसर दिया जाना चाहिए।
निरस्त की मान्यता
महू बीआरसी द्वारा मान्यता की अनुशंसा किए जाने के बाद भी डीपीसी द्वारा कमी पूर्ति का अवसर दिए बिना पेनफील्ड इंटरनेशल स्कूल की मान्यता निरस्त कर दी। स्कूल संचालिका कीर्ति अग्रवाल का कहना है डीपीसी की टीम द्वारा अवकाश के दिन निरीक्षण किया गया जब स्टूडेंट और टीचर नहीं थे। उन्होंने बताया कि वर्षों से संचालित विद्यालय मान्यता के अधिकतर नियम की पूर्ति करता है। इसके बाद भी स्कूल की मान्यता निरस्त कर दी गई। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर शासन से नियम अनुसार मान्यता की गुहार की है। इसी तरह शहर के कई स्कूल संचालकों ने डीपीसी पर आरोप लगाया है कि खेल मैदान के नाम पर उन्होंने स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी है। जबकि शासन के नियम के मुताबिक स्कूलों को अब तक मान्यता मिलती रही है।
खेल मैदान न होने से भी निरस्त की मान्यता: निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी खामियों के चलते शिक्षकों का डेटा अपडेट नहीं हो सका है। कुछ स्कूल संचालकों ने जानकारी के अभाव में गैर शैक्षणिक स्टाफ को भी पोर्टल पर अपडेट कर दिया। पोर्टल पर बीएड, डीएड शिक्षक ही अपडेट होते हैं, इसके चलते डीपीसी ने त्रुटिपूर्ण डेटा को आधार मानकर कई स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी। डीपीसी पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने कई स्कूलों की मान्यता खेल मैदान न होने से निरस्त कर दी है। जबकि शासन का नियम है कि यदि स्कूल के नजदीक पार्क या खुली भूमि है तो उसे मान्य किया जाए।
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!