पुलिसकर्मियों का असली ड्रामा: नकली चौकी में
Khulasa First
संवाददाता

नौ क्वार्टर का झूठा केस बनाने की नौटंकी कर युवक को पीटा और वसूले रुपए
शिकायत पर ऑफिस से पुलिसकर्मियों को दे दिया आवेदक का नंबर
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
झूठे केस में फंसाने के नाम पर वसूली पुलिसकर्मियों की फितरत है। ऐसे ही एक मामले में परदेशीपुरा थाने के एक हेड कांस्टेबल के लाइन अटैच होने के मामले को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते कि जिले के देहात में ऐसा ही एक मामला फिर सामने आ गया।
दोस्तों के साथ पार्टी मनाने जाने के लिए देसी शराब के नौ क्वार्टर खरीदते ही एक युवक को खुड़ैल थाने के पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उस पर शराब तस्करी का केस बनाने का डर दिखाकर एक नकली पुलिस चौकी में ले गए और मारपीट कर पांच हजार रुपए वसूल लिए। शिकायत करने पर आला अफसर ने पीड़ित को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन उनके ऑफिस से यह जानकारी लीक होकर संबंधित पुलिसकर्मियों तक पहुंच गई। नतीजा ये हुआ कि अब पुलिसकर्मी पीड़ित पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
कलेक्ट्रेट देहात एसपी कार्यालय पहुंचे रोहन जाटव ने कल बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ 30 नवंबर को पार्टी करने कम्पेल जा रहा था। ऑनलाइन पेमेंट कर देवगुराड़िया शराब दुकान से नौ क्वार्टर देसी शराब खरीदी।
वहां से पुल के पास पहुंचा था कि तभी खुड़ैल थाने के सिपाही देवेंद्र तिवारी व एएसआई संजीव तिवारी ने उसे रोक लिया। तलाशी के नाम पर शराब के क्वार्टर निकालते हुए तस्करी का आरोप लगाया। धमकाकर गालियां देते हुए गाड़ी में बैठाया और देवगुराड़िया चौराहा स्थित बंद पड़ी पुलिस चौकी के आगे एक सरकारी भवन में ले गए। वहां एक टेबल, कुर्सी और दो-तीन पलंग थे
पास में बाइक भी खड़ी थी। एएसआई संजीव तिवारी ने टेबल पर से एक रजिस्टर उठाया और उसे खोलकर नाम-पता पूछा। आबकारी एक्ट का केस बनाने और हवालात में डालने की धमकी देकर गालियां दीं और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जेल जाने से बचने के लिए मैंने रुपए देकर अपनी जान छुड़ाई।
शिकायतकर्ता की गोपनीयता भंग
रोहन के अनुसार पूरे घटनाक्रम की शिकायत कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में देहात के अफसर को कर दी। उन्होंने भी जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन उनके कार्यालय से शिकायतकर्ता की गोपनीयता भंग करते हुए मेरा नाम और नंबर संबंधित पुलिसकर्मियों को बता दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी देवेंद्र तिवारी और एएसआई संजीव तिवारी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। संभवत: पुलिसकर्मी उक्त फर्जी पुलिस चौकी पर कई और लोगों से भी इसी तरह वसूलीबाजी कर चुके हैं।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!