राजबाड़ा बना दुआओं का केंद्र: तीसरे जन्मदिन पर नन्ही अनिका के लिए उमड़े लोग; मां अहिल्या का लिया आशीर्वाद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ढाई साल की मासूम अनिका, जो दुर्लभ बीमारी SMA (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-2 से जूझ रही है, जिसका आज जन्मदिन है। इस खास अवसर पर अनिका के माता-पिता उसे गोद में लेकर मां अहिल्या की प्रतिमा के पास राजबाड़ा चौराहे पर पहुँचे।
उन्होंने अपनी बेटी के तीसरे जन्मदिन पर उसके जल्द स्वस्थ होने और इलाज के लिए मदद का आशीर्वाद मांगा। इसी चौराहे पर अनिका ने अपना केक भी काटा। शाम साढ़े 4 बजे से ही शहरवासियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। माता-पिता ऑटो के लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद की मार्मिक अपील कर रहे थे।
अनिका को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन
द्वारकापुरी, इंदौर में रहने वाले प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी सारिका शर्मा अपनी बेटी अनिका की जान बचाने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। अनिका को इस जानलेवा बीमारी से मुक्त करने के लिए अमेरिका से 9 करोड़ रुपए का एक इंजेक्शन मंगाना बेहद जरूरी है।
परिवार क्राउड फंडिंग के जरिए हर संभव कोशिश कर रहा है। अब तक लगभग सवा दो करोड़ रुपए ही जमा हो पाए हैं, लेकिन अभी भी एक बड़ी राशि की जरूरत है।
इंदौरवासियों से कांग्रेस पार्षद की गुहार
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने इंदौर के नागरिकों से मार्मिक गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, "मानवता की पहचान रखने वाले इंदौर के दानवीर लोग आगे आएं और बिटिया अनिका के जीवन को बचाने के लिए 9 करोड़ रुपए जुटाने में सहायता करें।"
बता दें कि, फिल्म एक्टर सोनू सूद, बिग बॉस को आवाज़ देने वाले प्रवीण सिंह, सिंगर पलक मुछाल ने भी अनिका के इलाज के लिए लोगों से आगे आने की भावुक अपील की है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!