राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट में विपिन के दूसरे दिन भी दर्ज होंगे बयान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/शिलांग।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग कोर्ट में सुनवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी गुरुवार को भी कोर्ट में उपस्थित थे, जिनका बयान लंबे समय तक रिकॉर्ड हुआ।
कोर्ट में मुख्य आरोपी सोनम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो बार पेश किया गया। जैसे ही कोर्ट ने सोनम की पहचान पूछी, विपिन ने तुरंत कहा कि हां, यही सोनम है। मेरे भाई की हत्या करने वाली यही है। इसके चेहरे पर जरा भी पछतावा नहीं।
विपिन ने बताया सोनम दो बार उनके सामने आई और दोनों बार उसके चेहरे पर कोई शिकन या तनाव नजर नहीं आया। बुधवार को भी सोनम सहित चारों आरोपी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए थे।
विपिन इससे पहले 11 नवंबर को शिलांग में बयान दे चुके हैं। उस दौरान कोर्ट ने उन्हें अगले दिन भी बुलाया था, लेकिन वापसी की फ्लाइट बुक होने के कारण वे नहीं रुक पाए थे। कोर्ट ने उन्हें नई तारीख देकर 26 नवंबर को दोबारा पेश होने के लिए बुलाया।
विपिन 25 नवंबर को शिलांग पहुंचे और तीन दिन के लिए रुके। बुधवार और गुरुवार को उनके बयान हुए। गुरुवार को उनसे क्रॉस भी हुआ।
कोर्ट ने उन्हें आज एक बार फिर बुलाया है, जहां उनका दोबारा क्रॉस एग्जामिनेशन होगा। इसके बाद ही वे शिलांग से इंदौर लौटेंगे। ज्ञातव्य है 22 मई को राजा रघुवंशी और सोनम सोहरा हनीमून के लिए निकले थे। इससे पहले वे गुवाहाटी, फिर शिलांग के होटल में रुके थे।
होटल की बुकिंग और मूवमेंट के दौरान इंदौर के ही तीन युवकों विशाल, आकाश और आनंद ने भी उन्हीं जगहों पर कमरे लिए और उनके पीछे-पीछे चलते रहे। सोनम ने ही स्कूटी किराए पर लेने की जिद की थी।
दोनों 22 मई को चेरापूंजी की तरफ निकले, लेकिन उसके बाद राजा लापता हो गए। 2 जून को सर्च ऑपरेशन के दौरान एक गहरी खाई में राजा का शव मिला। सोनम की लाश मिलने की आशंका के बीच सर्च ऑपरेशन चला, तभी खून से सनी जैकेट मिली, जो होटल के सीसीटीवी फुटेज में सोनम पहने दिखी थी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!