खबर
टॉप न्यूज

राजा रघुवंशी हत्याकांड: तीनों साथी किसके भरोसे इतने बेखौफ; इंदौर के इस खूनी खेल के पीछे कौन-सा ‘मजबूत हाथ’?

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 नवंबर 2025, 4:00 pm
शेयर करें:
राजा रघुवंशी हत्याकांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को शिलांग कोर्ट में बड़ा मोड़ आया। राजा के भाई विपिन की गवाही और बचाव पक्ष की क्रॉस परीक्षा पूरी हो चुकी है। लेकिन जो बातें कोर्ट में सामने आईं, उसने इस पूरे केस की सड़ांध, साजिश और पर्दे के पीछे काम कर रही ताकतों की ओर सीधा इशारा कर दिया।

विपिन ने बाहर आकर कहा कि सोनम और बाकी आरोपी जरा भी डर में नहीं थे। उनके चेहरे पर न पश्चाताप था, न खौफ, बल्कि वे नए-नए कपड़े पहनकर ऐसे खड़े थे, जैसे किसी समारोह में आए हों। विपिन का कहना है ऐसा लगता है कि शिलांग में कोई शक्तिशाली हाथ इनका ख्याल रख रहा है।

विपिन की चार बार गवाही हो चुकी है, क्रॉस भी पूरा हो गया। वह कहते हैं अगर कोर्ट फिर बुलाएगी तो मैं आऊंगा। राजा को इंसाफ दिलाने के लिए जान तक लगा दूंगा। आज भी सोनम को देखा… उसके चेहरे पर न डर दिखाई दिया, न ही किसी तरह का दु:ख। जैसे सब पहले से प्लांड हो।

22 मई… मौत की ओर ले जाती शुरुआत
राजा और सोनम गुवाहाटी के होटल में ठहरे थे। हैरानी की बात इसी होटल से कुछ दूरी पर इंदौर के तीन युवक विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी भी पहुंचे और कमरा बुक कराया। यह महज संयोग था या सुनियोजित पीछा, यह अब भी बड़ा सवाल है।

2 जून… खाई में मिली राजा की लाश
हनीमून पर गए इंदौर के दंपति के लापता होने की खबरें मीडिया में तहलका मचाने लगीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मेघालय सरकार पर सर्च ऑपरेशन तेज करने का दबाव बनाया। विपिन और सोनम का भाई गोविंद भी वहां पहुंचे।

मेघालय पुलिस ने एक सप्ताह तक हर कोना खंगाला और आखिरकार पता चला कि खाई में लाश पड़ी है। भारी बारिश के बीच रेस्क्यू में 2 जून को राजा का शव मिला। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को आशंका थी कि सोनम भी यहीं आसपास गिरी होगी। सर्च और तेज हुई। 3 और 4 जून को तलाश के दौरान खून से सनी एक जैकेट मिली, बिलकुल वही जैकेट, जो होटल के सीसीटीवी में सोनम पहने दिखी थी।

होटल में गलत पहचान, गलत कहानी…
सोनम ने होटल रिसेप्शन पर बताया था कि वे कॉलेज एडमिशन करवाने आए हैं, जबकि गुवाहाटी में जहां-जहां सोनम और राजा गए, वहां वही तीनों इंदौर वाले लड़के भी मंडराते दिखे। 21 मई को कामाख्या देवी के दर्शन के बाद दोनों शिलांग पहुंचे और बालाजी गेस्ट हाउस में कमरा लिया।

अगले दिन सोनम ने स्कूटी किराए पर लेने की जिद की और दोनों सोहरा (चेरापूंजी) के लिए निकल पड़े। अब यह जांच का विषय है कि सोनम द्वारा स्कूटी की जिद, होटल में गलत पहचान, तीन लड़कों का कदम-कदम पर पीछा, क्या सब एक ही धागे से बंधे हुए थे?

सोनम के चेहरे पर कोई डर नहीं
सोनम और उसके साथी जिस तरह कोर्ट में घमंड से भरे दिखे, नए कपड़ों में ऐसे नजर आए जैसे किसी का संरक्षण मिला हो। इसने पूरे मामले को और भी संदिग्ध कर दिया है। विपिन का कहना है राजा के खून का हिसाब जब तक नहीं मिलेगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 4 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 4 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 4 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 4 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 4 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 4 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 4 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 4 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 5 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 5 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 5 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 5 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 5 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 5 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 5 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 5 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 5 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 5 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!