एजी की राय को आदेश में उद्धृत करना गलत परंपरा, विवेक तन्खा: सोम डिस्टलरीज लाइसेंस निलंबन पर नया विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोम डिस्टलरीज समूह के लाइसेंस निलंबन आदेश को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत और प्रशासन में नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रदेश के आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने देश के वरिष्ठ कानूनविद एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के बयान का हवाला देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
तन्खा ने 4 फरवरी 2026 को जारी आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश (ग्वालियर) के आदेश को एक्स पर टैग करते हुए लिखा कि सोम डिस्टलरीज का लाइसेंस निलंबन आदेश महाधिवक्ता (एजी) की राय को उद्धृत करते हुए जारी किया गया है।
महाधिवक्ता का पद संवैधानिक है और सरकार को राय देना उनका संवैधानिक दायित्व है, लेकिन जब उस राय को आदेश का हिस्सा बना दिया जाता है तो अदालत में उसी आदेश की पैरवी एजी कैसे करेंगे? यह एक गलत प्रथा है।
केके मिश्रा के तीखे सवाल
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने पोस्ट में लिखा कि दो वर्ष पूर्व न्यायालय द्वारा सोम डिस्टलरीज के निलंबन के आदेश के बावजूद फाइल क्यों दबाई? अब जो आदेश पारित हुआ है, उसमें महाधिवक्ता की राय का उल्लेख कर कंपनी के बचाव के लिए कानूनी रास्ते क्यों खुले छोड़े गए? आखिर आबकारी अधिकारी किसके प्रभाव में इस तरह के निर्णय ले रहे हैं?
उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा
मदहोश विभाग के मदहोश अधिकारी आखिर किसके प्रभाव में यह गलत काम कर रहे हैं? इस मदहोशी में और कौन-कौन शामिल है, जबकि दूषित शराब/पानी पीने से 33 लोगों की जीवनलीला समाप्त हो चुकी है। एक का साथ, कई का विकास, वाह मेरे अमृतकाल, रामराज्य!
यह है पूरा मामला: मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने नकली शराब परिवहन परमिट, कूटरचित दस्तावेज और अवैध शराब परिवहन के गंभीर मामले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सोम डिस्टलरीज समूह के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने 04 फरवरी 2026 से प्रभावी आदेश जारी करते हुए इन यूनिट्स के सभी प्रमुख लाइसेंस तत्काल निलंबित किए सोम डिस्टलरीज प्रालि, सेहतगंज (जिला रायसेन), सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज लि, रोजराचक (जिला रायसेन)।
अदालत में आरोप सिद्ध
देपालपुर के अपर सत्र न्यायाधीश ने प्रकरण क्रमांक 21/2021 में यह प्रमाणित किया कि नकली शराब परिवहन परमिट तैयार किए गए, कूटरचित दस्तावेज एवं फर्जी बिल्टियों का उपयोग हुआ, शासन को भारी राजस्व हानि पहुंचाई गई, कंपनी को अवैध लाभ पहुंचाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा गया। अदालत ने सोम डिस्टलरीज समूह के निदेशक एवं अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को दोषी ठहराते हुए कई आरोपियों को कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई।
हाई कोर्ट से आंशिक राहत, पर निलंबन बरकरार
हाईकोर्ट ने सजा के क्रियान्वयन पर अस्थायी रोक लगाई है, पर लाइसेंस निलंबन पर रोक नहीं, दोषसिद्धि का आदेश प्रभावी है। मामले में धारा 31(1)(ख) एवं (ग), धारा 44 के उल्लंघन को प्रमाणित मानते हुए विभाग ने डी-1, एफएल-9, सीएस-1 सहित सभी प्रमुख लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। लापरवाही का खुलासा होने पर आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति गायकवाड़ को सेवा से बर्खास्त किया गया अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!