दर्शन व्यवस्था को लेकर फिर उठे सवाल: आम भक्त लाइन में; मंत्री परिवार सहित गर्भगृह में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। 14 फरवरी से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही श्रद्धालु व्रत, पूजन और भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए।
भक्तों का उमड़ा सैलाब
महाशिवरात्रि के मौके पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दरबार में पहुंचे। इस दौरान नेता से लेकर कई वीआईपी श्रद्धालु भी उज्जैन नगरी आए थे।
वीडियो बना चर्चा का विषय
इस बीच एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया हैं, जहां एक और बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ था और श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर केवल एक झलक पाने को आतुर दिखाई दे रहे थे।
परिवार सहित गर्भगृह में जाकर किए दर्शन
आम श्रद्धालु सीमित समय के दर्शन से संतोष कर रहे थे, वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का परिवार सहित गर्भगृह में जाकर दर्शन करने का वीडियो सामने आया है।
ऐसे समय पर वीडियो आया सामने
मंत्री अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब पहले ही विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर गैंगस्टर सतीश भाऊ के गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना करने को लेकर सुर्खियों में है।
प्रशासन पहले ही दिखा चुका है सख्ती
खजराना गणेश मंदिर मामले के बाद इंदौर जिला प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की थी और साफ किया था कि गर्भगृह दर्शन को लेकर किसी भी तरह की विशेष अनुमति या वीआईपी संस्कृति स्वीकार नहीं की जाएगी।
अब महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर से सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर समान दर्शन व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर बहस छेड़ दी है।
संबंधित समाचार
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!