जमानत के लिए काम नहीं आया कादरी का नया पैंतरा: कहा- भाजपा में नहीं गया तो झूठे केस में फंसा दिया; कोर्ट ने जमानत ठुकराई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लव जिहाद के लिए फंडिंग के गंभीर आरोपों में जेल में बंद पूर्व पार्षद अनवर कादरी ने कोर्ट में ऐसा तर्क दिया, जिसने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया। जमानत के लिए पेश आवेदन में कादरी ने दावा किया कि उस पर भाजपा की सदस्यता लेने का दबाव बनाया गया, जब उसने इंकार किया तो उसे झूठे केस में फंसा दिया गया। हालांकि कोर्ट ने उसके इन तर्कों को स्वीकार नहीं कर जमानत याचिका खारिज कर दी।
अनवर की ओर से पेश जमानत आवेदन में कहा गया कि वह 15-16 वर्षों तक पार्षद रहा और जेल में रहने से उसकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया कि वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण उस पर पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव डाला गया। जब उसने भाजपा की सदस्यता लेने से मना कर दिया तो इस झूठे केस में फंसा दिया, जबकि इस मामले से मेरा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है।
शासन का कड़ा विरोध, कोर्ट ने नहीं मानी दलील
शासन पक्ष ने जमानत आवेदन का जोरदार विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश यतेश शिशोदिया की अदालत ने कादरी की जमानत याचिका निरस्त कर दी। बताया गया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में कादरी को लव जिहाद फंडिंग का आरोपी बनाया गया है।
पिछले महीने ही छीना गया था पार्षद पद: नगर निगम के वार्ड-58 से पार्षद रहे अनवर कादरी को 5 नवंबर को ही पद से हटाया गया। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आदेश जारी कर कादरी को आगामी पांच वर्षों तक किसी भी चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। कादरी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने का भी खुलासा हुआ है।
महापौर की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई: कादरी पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त से उसे पद से हटाने की अनुशंसा की थी। इसके बाद निगम के विशेष सम्मेलन में सर्वसम्मति से उसे पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!