लाखों का आरओ प्लांट लगाकर नि:शुल्क बांटा जा रहा शुद्ध जल: जो प्रशासन नहीं कर पाया; वह भागीरथपुरावासी ने कर दिखाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में देशभर में नंबर वन रहने वाला इंदौर इन दिनों भागीरथपुरा जल कांड को लेकर कठघरे में है। दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद भी नगर निगम और जिला प्रशासन अब तक क्षेत्र में भरोसेमंद शुद्ध जल की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं।
हालात इतने गंभीर हैं कि नर्मदा जल की सप्लाई दोबारा शुरू होने के बावजूद पहले ही यह सूचना प्रसारित कर दी गई कि इस पानी को न तो स्टोर किया जाए और न ही पीने में इस्तेमाल किया जाए।
ऐसे में भागीरथपुरा के रहवासी ही आगे आए और उन्होंने वह कर दिखाया जो प्रशासन नहीं कर सका। भागीरथपुरा में निवासरत एडवोकेट वीरेंद्र यादव 8 से 10 दिन से अपने निजी खर्च पर क्षेत्रवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
शुरुआत में वे निजी टैंकरों से पानी खरीदकर लोगों में वितरित कर रहे थे, जिस पर प्रतिदिन प्रति टैंकर करीब 2 से 3 हजार रुपये का खर्च आ रहा था।
लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करता रहूंगा
यादव ने बताया कि लोगों की सलाह पर उन्होंने खुद के घर के बाहर साढ़े तीन लाख की लागत से आरओ प्लांट लगवाने का निर्णय लिया। अब इसी प्लांट से टैंकरों और बड़ी पानी की टंकियों से कॉलोनीवासियों को नि:शुल्क शुद्ध पानी वितरित किया जा रहा है।
उनका कहना है कि जब तक कॉलोनी में पानी को लेकर फैला भय खत्म नहीं हो जाता तब तक वे अपनी कॉलोनी के लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पेशे से वकील हूं, लेकिन सबसे पहले मैं इंदौरी हूं। जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहा।
कोरोना काल में भी की थी लोगों की मदद: उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल में भी उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता की थी और कई परिवारों तक राशन पहुंचाया था। मानव सेवा ही मेरा धर्म है और जब तक मुझसे बन पड़ेगा, मैं लोगों की सेवा करता रहूंगा।
भागीरथपुरा के इस संकट में जहां प्रशासन की तैयारियां सवालों के घेरे में हैं, वहीं एक आम नागरिक का यह प्रयास पूरे शहर के लिए मिसाल बन गया है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!