करोड़ों के बकाया में पुणे की फर्म कर रही आनाकानी
Khulasa First
संवाददाता

27 मामला सतलाना की बीघा भूमि का किसान भटक रहे भुगतान के लिए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम सतलाना तहसील हातोद की 27 बीघा जमीन का सौदा 45 करोड़ रुपए में पुणे स्थित फर्म विशाल छुगेरा रियलिटी इंडिया प्रालि. के साथ किसानों ने किया था। प्रारंभिक तौर पर लगभग 11–12 करोड़ रुपए किसान परिवारों को मिले, इस पर किसानों ने रजिस्ट्री फर्म के नाम पर कर दी लेकिन एग्रीमेंट के अनुसार शेष राशि के लिए दिया गया पीडीसी चेक कैश नहीं हुआ। किसान परिवार का आरोप है पुणे के बिल्डर शेष करोड़ों रुपए देने में लगातार आनाकानी कर रहे हैं।
दलालों की भूमिका और
सौदेबाजी का तरीका- सौदे में दलाल बलराम उर्फ बल्लू पहलवान निवासी अलवासा, ने अहम भूमिका निभाई। उन्हीं के माध्यम से शिवम् महंत ने किसानों से प्रति बीघा 1 करोड़ 67 लाख रुपये में डील करवाई। इस प्रक्रिया में स्वप्निल अधिकर और विवेक विजयवर्गीय भी शामिल बताए जा रहे हैं। किसानों को शिवम् महंत ने यह कहकर आश्वस्त किया था वह और विशाल छुगेरा कंपनी के पार्टनर हैं, और रजिस्ट्री कंपनी के नाम पर होने के बाद उन्हें 25 प्रतिशत भुगतान तुरंत दिया जाएगा, जबकि शेष पीडीसी चेक से होगा। जमीन की रजिस्ट्री अक्टूबर 2023 में विशाल छुगेरा रियलिटी इंडिया प्रा. लि. के नाम से कराई गई।
किसानों का दावा है पीडीसी चेक कंपनी नहीं, शिवम् महंत के व्यक्तिगत बैंक खाते से दिए गए। इस पर एक अलग एग्रीमेंट तैयार किया गया और शिवम् ने खुद को कंपनी का पार्टनर बताया। रजिस्ट्री के बाद भुगतान न मिलने से परेशान हैं। किसान जब भी शिवम् के ऑफिस पहुंचते हैं, तो बंद मिलता है। मुलाकात होने पर भी वे सिर्फ तरीख़ पर तारीख़ देते हैं। किसानों के अनुसार जब भी वे दोनों से बातचीत करते हैं, शिवम् महंत और विशाल छुगेरा एक-दूसरे पर भुगतान की जिम्मेदारी डालते हुए टालमटोल करते हैं।
इंदौर में सक्रिय पुणे के बिल्डर- पुणे के इन बिल्डरों के इंदौर में भी ऑफिस हैं। विशाल छुगेरा का ऑफिस स्कीम नंबर 78 बावड़ी हनुमान मंदिर के पास व शिवम् महंत का ऑफिस सत्य साईं चौराहे पर स्थित बताया गया है।
‘बाप संत, बेटा ठग’, संत की गद्दी को लेकर भी विवाद
सूत्रों के अनुसार शिवम् दास महंत के पिता को नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के श्री रामजी बाबा समाधि की गद्दी का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसका विरोध अन्य भक्तों द्वारा किया जा रहा है। विवाद के पीछे करोड़ों की संपत्ति को लेकर खींचतान बताई जाती है। शिवम्दास महंत, स्व. सुंदरदास महंत के पौत्र हैं। सुंदरदास जी के तीन पुत्र—बनवारी दास, मुरारी दास और केशव दास में से सबसे बड़े बनवारी दास के दोनों बेटों में शिवम् दास महंत बड़े हैं और राहुल दास छोटे। सुंदर दास के निधन के बाद उनके पुत्रों ने गद्दी पर अधिकार के लिए प्रशासन को आवेदन भी प्रस्तुत किया है।
32–33 करोड़ रुपए बकाया
किसानों का कहना है कि उन्हें अब तक सिर्फ 11–12 करोड़ रुपए ही मिले हैं, जबकि 32–33 करोड़ रुपए अब भी बकाया हैं। कई बार समय देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।
शिवम् महंत का पक्ष
शिवम् दास महंत का कहना है किसानों से जमीन खरीदकर 17 करोड़ रुपए दे दिए हैं। शेष इस माह अंत तक करने की बात कहते हैं। उनका कहना है जल्द रकम चाहिए तो वे पैसा वापस करें रजिस्ट्री कैंसल कर देंगे। विशाल छुगेरा से बात करने के लिए फोन लगाया परन्तु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तो एसएमएस से जानकारी देकर पक्ष पूछा गया लेकिन खबर लिखते समय तक कोई जवाब नहीं दिया गया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!