खबर
टॉप न्यूज

राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई: अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा- पुलिस की ढिलाई बर्दाश्त नहीं..

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 नवंबर 2025, 2:21 pm
शेयर करें:
राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई

पुलिस को किसी मामले में 7 तो किसी मामले में 15 दिन का अल्टीमेटम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को रेसीडेंसी कोठी में जनसुनवाई के दौरान पुलिस को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही को अस्वीकार्य बताते हुए फटकार लगाई। स्पष्ट किया शिकायतों को नजरअंदाज करना अब बर्दाश्त नहीं होगा, खासकर घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली साफ नजर आई।

जनसुनवाई में जानकारी दी गई जिले से 164 शिकायतें हैं, जिनमें से 122 को निपटा दिया गया। शुक्रवार की जनसुनवाई में 44 मामले आए, जिनमें 11 सेक्सुअल हैरेसमेंट, 2 रेप/अटेम्प्ट टू रेप, 12 दहेज उत्पीड़न और एक एसिड अटैक के मामले शामिल थे। अधिकांश पीड़िताओं ने अध्यक्ष विजया रहाटकर को आपबीती सुनाई, जिनमें न केवल पारिवारिक उत्पीड़न की घटनाएं थीं, बल्कि पुलिस की ज्यादती और जुल्म की शिकायतें भी।

कई महिलाओं ने बताया पुलिस ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया, उल्टे धमकाया या अनदेखा किया। रहाटकर ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

तीन तलाक पर सख्त रुख
तीन तलाक के मुद्दे पर भी आयोग ने सख्त रुख अपनाया। एक महिला ने मर्चेंट नेवी में नौकरी करने वाले पति द्वारा व्हाट्सएप पर तीन तलाक की धमकी की शिकायत की। रहाटकर ने पुलिस को तुरंत एफआईआर के निर्देश दिए। पुलिस के दोहरे रवैये पर कटाक्ष किया महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई धीमी है, जबकि भारत सरकार ने ट्रिपल तलाक पर कानून बनाया है। ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाया जाए। पुरुषों के मामले में त्वरित एक्शन लिया जाता है।

संभगायुक्त सुदामा खांडे, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित महिला प्रकरण से जुड़े मामलों के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रकरणों पर उनसे विस्तृत चर्चा हुई, जहां राहत के साथ-साथ अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया।

प्रोटेक्शन ऑफिसर और इंटरनल कमेटी अनिवार्य
महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए आयोग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। दो महीने में सभी जिलों में प्रोटेक्शन ऑफिसर नियुक्त करने और 10 से अधिक महिलाओं वाले विभागों में इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी गठित करने का आदेश दिया। रहाटकर ने कहा ये कदम महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाने में मदद करेंगे।

प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर की शुरुआत... विवाहों में समन्वय और तलाक की संख्या कम करने के लिए आयोग ने प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर शुरू करने की घोषणा की। ये सेंटर तहसील स्तर पर होंगे, जहां मनोवैज्ञानिक और सोशल वर्क विशेषज्ञों द्वारा शादी से पहले काउंसलिंग दी जाएगी। देशभर में 100 ऐसे सेंटर बनाने की योजना है। रहाटकर ने जोर दिया पारिवारिक मामलों में काउंसलिंग जरूरी है ताकि छोटे विवाद बड़े रूप न लें।

एक घटना से जिंदगी खत्म नहीं होती
अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पीड़ित महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा जिंदगी किसी एक रिश्ते या घटना से खत्म नहीं होती। कठिनाइयों के बावजूद नई शुरुआत करें। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रकरणों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने, महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और कल्याण के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए है।

आयोग की पहल महिलाओं को न्याय दिलवाने की दिशा में महत्वपूर्ण तब ही साबित होगी जब उसके निर्देशों का पालन पुलिस तत्परता और निष्पक्षता से करेगी।

एक पीड़िता ने पति की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होने की शिकायत की। बताया हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई और अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की होने के बावजूद आर्थिक सहायता भी नहीं मिली। गर्भवती है। रहाटकर ने जांच अधिकारी को सात दिन में गिरफ्तारी कर रिपोर्ट देने का सख्त आदेश दिया।

इसी तरह, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के कई मामलों में महिलाओं ने पतियों की धमकियों का जिक्र किया। एक महिला ने कहा जमानत पर रिहा पति वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है, लेकिन पुलिस चुप है। अध्यक्ष ने पुलिस को सात दिनों में गिरफ्तारी और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को आदेशित किया।

टैग:

संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

11 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

15 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

22 minutes ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

31 minutes ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

40 minutes ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 1 hour ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 3 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 3 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!