जहरीले पानी से मौतों के बाद प्रदेशभर में प्रदर्शन: कांग्रेस घंटा बजाकर कर रही; भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डांस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जहरीले पानी से मौतों के मामले को लेकर आज कांग्रेस ने इंदौर, भोपाल और प्रदेश के अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसद आलोक शर्मा के बंगले के बाहर घंटा बजाते हुए पहुंचे और “रघुपति राघव राजाराम” भजन गाते हुए विरोध जताया।
उपमुख्यमंत्री और सांसद के आवास पर घेराव
मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर बंगले के गेट तक पहुंच गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डांस
इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता कटनी के मुड़वारा विधायक के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता उनके सामने डांस करते नजर आए।
दूषित पानी से अब तक 16 मौतें
भागीरथपुरा में दूषित जल से मौतों की संख्या शनिवार तक 16 पहुंच गई, जबकि करीब 150 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अलग-अलग अस्पतालों के ICU में भर्ती मरीजों को एक जगह शिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे के बाद 12 मरीजों को बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में लाया गया।
शुद्ध जल की आपूर्ति पर काम जारी
भागीरथपुरा में बोरिंग और लीकेज की जांच लगातार जारी है। स्थानीय रहवासी ललित ने बताया कि फिलहाल पीने का पानी नगर निगम के टैंकरों के जरिए ही उपलब्ध हो रहा है। साफ पानी की मांग को देखते हुए अब गलियों में बिसलेरी के पानी से भरी गाड़ियां भी घूम रही हैं, ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल मिल सके।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!