UGC के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन: छात्रों ने की जमकर नारेबाजी; पढ़ी हनुमान चालीसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए नियमों के विरोध में मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्रों ने श्रीराजपूत करणी सेना के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र होकर नए नियमों को छात्र विरोधी बताते हुए कड़ा आक्रोश जताया।
पुतला दहन किया
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यूजीसी के नए प्रावधानों को “काला कानून” करार देते हुए उसका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इतना ही नहीं छात्रों ने डीएवीवी एक गेट पर जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति को यूजीसी चेयरमैन के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नए नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा होगा
छात्रों का कहना है कि ये नियम उनकी पढ़ाई, करियर और शैक्षणिक समानता पर सीधा असर डालते हैं और इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा होगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
आयोजकों के मुताबिक इसका उद्देश्य छात्रों के बीच एकजुटता का भाव पैदा करना और इस आंदोलन को सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों से जोड़ना था।
छात्रों पर बढ़ेगा मानसिक दबाव: करणी सेना
इस मौके पर श्रीराजपूत करणी सेना के प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि यूजीसी के नए नियम सवर्ण समाज ही नहीं, बल्कि विभिन्न वर्गों के छात्रों के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों से छात्रों पर मानसिक और शैक्षणिक दबाव बढ़ेगा और उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है।
1 फरवरी को इंदौर बंद का आह्वान
करणी सेना ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए 1 फरवरी को इंदौर बंद का आह्वान किया है। वहीं 2 फरवरी को इंदौर सांसद के निवास का घेराव करने की घोषणा भी की गई है।
आयोजकों ने छात्र संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर आगे आकर समर्थन दें और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!