खबर
Top News

प्रमोशन पर ‘ब्रेक’, संतोष वर्मा के बाद अब पवन जैन पर गिरी गाज: दागी अफसरों पर सरकार का शिकंजा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

21 दिसंबर 2025, 3:14 pm
शेयर करें:
प्रमोशन पर ‘ब्रेक’, संतोष वर्मा के बाद अब पवन जैन पर गिरी गाज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्राह्मण बेटियों को लेकर असभ्य और आपत्तिजनक बयान देकर सुर्खियों में आए आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की पदोन्नति पर रोक के बाद अब एक और दागी अफसर पवन जैन की बारी आ गई है। वर्ष 2013 बैच के अधिकारी पवन जैन की पदोन्नति भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई है।

उनके खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में दर्ज धोखाधड़ी के गंभीर मामले को आधार बनाते हुए सरकार ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब आरोपों से घिरे अधिकारियों को आगे बढ़ाने का दौर खत्म होने वाला है।

मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने पवन जैन को पदोन्नत कर अपर सचिव बनाने से साफ इनकार कर दिया। समिति का मानना है कि जब तक ईओडब्ल्यू में दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच लंबित है तब तक पदोन्नति देना न सिर्फ नियमों के खिलाफ होगा, बल्कि प्रशासन की साख पर भी सवाल खड़े करेगा।

दूसरी बैठक में जोड़ा गया पवन जैन का नाम
गौरतलब है कि पवन जैन को वर्ष 2020 में राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस संवर्ग में पदोन्नत किए जाने को लेकर भी उस समय आपत्ति उठी थी। प्रदेश में 1 जनवरी 2026 को विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों को नियमित पदोन्नति दी जानी है। इसके लिए आईएएस संवर्ग में अब तक दो बार डीपीसी की बैठक हो चुकी है।

पहली बैठक में अनुराग चौधरी, ऋषि गर्ग, तरुण भटनागर और संतोष वर्मा को पदोन्नति से वंचित रखने का निर्णय लिया गया था। शुक्रवार को हुई दूसरी बैठक में पवन जैन का नाम भी इस सूची में जोड़ दिया गया। विभागीय अधिकारियों का साफ कहना है कि जिन अधिकारियों पर गंभीर जांच चल रही है, उन्हें प्रमोशन देना नियमों और नैतिकता दोनों के खिलाफ है।

ईओडब्ल्यू में धोखाधड़ी का केस दर्ज है-
पवन जैन के खिलाफ ईओडब्ल्यू में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है। इसके बावजूद उन्हें पहले आईएएस संवर्ग में शामिल कर लिया गया था। तब तर्क दिया गया था कि मामला दर्ज तो है, लेकिन अभी चालान पेश नहीं हुआ है। हैरानी है कि अभियोजन की स्वीकृति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ही आगे नहीं बढ़ रहा था, जिससे मामला वर्षों अटका रहा।

पवन जैन पर गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का खुला दुरुपयोग करते हुए बंधक रखे गए 25 प्रतिशत भूखंडों को बिना कार्य पूर्णता के अनधिकृत रूप से मुक्त कर दिया। बैतूल में एसडीएम रहते हुए उन्होंने आदिवासियों की जमीन नियमों को ताक पर रखकर सामान्य वर्ग के लोगों को बेचने की अनुमति दे दी थी। इस गंभीर अनियमितता के चलते उन्हें बैतूल से हटाया गया था। यही नहीं, दिव्यांग व्यक्ति से अभद्रता के मामले में उन्हें इंदौर एडीएम पद से भी हटाया जा चुका है।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 15 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 15 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 15 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 15 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 15 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 16 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 16 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 16 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 16 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 16 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 16 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 16 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 16 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 16 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!