खबर
Top News

सुखलिया पानी की टंकी से धड़ल्ले भरे जा रहे निजी टैंकर: निगम जोन 6 के उपयंत्री की मिलीभगत से फलफूल रहा पानी का कारोबार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 फ़रवरी 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
सुखलिया पानी की टंकी से धड़ल्ले भरे जा रहे निजी टैंकर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 6 के नर्मदा प्रोजेक्ट उपयंत्री की मिलीभगत से सुखलिया स्थित पानी की टंकी से निजी टैंकर भरे जा रहे हैं। इससे निगम अधिकारी की जेब गर्म हो रही है, वहीं नर्मदा का पानी बेचकर पानी माफिया भी जमकर कमाई कर रहा है। लंबे समय से जारी इस खेल की वजह से रहवासियों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है।

दो दिन में एक दिन सप्लाय होने वाला नर्मदा का पानी महज पंद्रह से बीस मिनट घरों में पहुंच रहा है। उसमें भी गंदा पानी आने से रहवासी परेशान हो रहे हैं। कई शिकायतों के बाद निगम अफसर मूक दर्शक बने हुए हैं, जबकि जिम्मेदार पानी बेचकर कमाई करने में सक्रिय हैं।

शहर में पानी का कारोबार करने वालों और निगम जल यंत्रालय के अफसरों से मिलीभगत के कारण पानी का धंधा फलफूल रहा है। पानी के इस कारोबार से निगम अधिकारियों की कमाई हो रही है, वहीं महंगे दाम पर पानी बेचकर पानी माफिया भी जमकर कमाई कर रहे हैं।

ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है। इस मामले में नगर निगम जोन 6 लवकुश आवास विहार सुखलिया और बापट चौराहा स्थित पानी की टंकी से निजी टैंकर जग्गी वाटर टैंकर पानी भरकर स्कीम नंबर 78 कमर्शियल प्रतिष्ठान पर पहुंचाते देखा गया है।

हर टैंकर के एवज में मिलती है मोटी रकम
बताया जाता है कि यह निजी टैंकर हर दिन कई बार पानी की टंकी से पानी भरकर ले जाता है और उसे बेचता है। पानी के कारोबार में पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी निजी टैंकर के पहुंचते ही उसे बेखौफ भरना शुरू कर देता है। इसके लिए निगम जोन 6 पर पदस्थ नर्मदा प्रोजेक्ट के उपयंत्री पलाश पंडित व अन्य कर्मचारियों की सहमति मिली हुई है।

सूत्रों की मानें तो हर दिन कई टैंकर भरे जाने से निगम अधिकारी को हर टैंकर के एवज में मोटी रकम मिलती है। इस वजह से वह रहवासियों को दिया जाने वाली पानी निजी टैंकरों में भरवाकर बिकवा रहा है। यह पहला मौका नहीं है, पहले भी निजी टैंकर इसी पानी की टंकी पर पानी भरते पाए जाने पर निगम ने संंबंधित जल यंत्रालय अधिकारी को हटाने और टैंकर संचालक के खिलाफ एफआईआर कराने की कार्रवाई की थी, लेकिन अधिकारी बदलते ही पानी बेचने का खेल फिर जोर-शोर से शुरू हो गया है।

पंद्रह से बीस मिनट सप्लाय किया जा रहा पानी
निगम जोन 6 के जल यंत्रालय का कामकाज संभाल रहे नर्मदा प्रोजेक्ट के उपयंत्री पलाश पंडित पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं। इसके चलते वार्ड 22 के शबरी नगर में दो दिन में एक दिन सप्लाय होने वाला नर्मदा का पानी मुश्किल से पंद्रह से बीस मिनट सप्लाय किया जा रहा है।

उसमें शुरुआत में नलों से गंदा पानी निकलता है। पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि पानी पहली और दूसरी मंजिल के फ्लैट में पहुंचता ही नहीं है। इसकी कई बार रहवासियों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई कारगर कार्रवाई नहीं की।

अब जब इन अधिकारियों द्वारा खुलेआम पानी बेचने का कारोबार करने का खुलासा हुआ है तो निगम जोनल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। वहीं रहवासियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को शिकायत दर्ज कराई है।

जोन बदला, गतिविधि वही
वार्ड परिसीमन में वार्ड 22 जोन 5 से हटकर जोन 6 में पहुंच गया। इसके चलते लवकुश आवास विहार सुखलिया स्थित पानी की टंकी का नियंत्रण भी निगम जोन 5 के अफसरों से छिन गया। अब इस पानी की टंकी पर जोन 6 के अधिकारियों का नियंत्रण है।

इस तरह पानी की टंकी पर नियंत्रण करने वाले अधिकारी बदले, लेकिन पानी की टंकी पर निजी टैंकरो को पानी भरने की गतिविधियां पुराने तरीके से ही जारी हैं। हालांकि जोन बदलने के साथ ही अफसर भी बदले इससे घरों को मिलने वाला पानी निजी टैंकरो में भरकर बेचने का खेल बदस्तूर जारी है। जबकि रहवासी पानी के लिए परेशान होकर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।

कार्रवाई की जाएगी
मैंने निजी टैंकर भरने के लिए इंकार किया है। इसके बाद भी टैंकर भरा गया तो कार्रवाई की जाएगी। -पलाश पंडित, जल यंत्रालय जोन 6

होटल और रेस्टोरेंट
नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से सुखलिया स्थित पानी की टंकी से निजी टैंकर पानी भरकर शहर के कई प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट व अस्पताल में पहुंचा रहे हैं। निजी पानी के टैंकरों की कीमत एक हजार से पांच हजार रुपए तक तय रहती है। सूत्र बताते हैं कि अभी मौसम में बदलाव शुरू हुआ है, गर्मी की दस्तक होते ही पानी का कारोबार तेजी से पैर पसारने लगा है।

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएग निगम अफसर घरों में पानी की सप्लाय कम करते जाएंगे और निजी टैंकरों को भरकर पानी बेचने वालों से कमाई करते जाएंगे। इससे रहवासी परेशान होते रहते हैं, जबकि निगम अधिकारी अपनी जेब भरते रहते हैं।

निरंजनपुर पानी बेचने वालों का गढ़
गौरतलब है कि निरंजनपुर पानी बेचने वालों का गढ़ बना हुआ है। यहां कई निजी टैंकर संचालक पानी बेचने का कारोबार वर्षों से कर रहे हैं। इसके चलते ही इन निजी टैंकर संचालकों ने निगम के जल यंत्रालय व अन्य अधिकारियों से मिलीभगत कर ली है, जिससे इनके टैंकर हर दिन पानी की टंकी से भरे जा रहे हैं।

जबकि पानी बेचने वाले इन टैंकरों का पानी कमर्शियल प्रतिष्ठानों में महंगे दाम पर बेचकर कमाई कर उसका हिस्सा अधिकारियों को भी दे रहे हैं। इससे शहर में पानी बेचने का कारोबार लगातार पैर पसार रहा है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

39 minutes ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 17 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 18 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 18 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 19 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 19 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 19 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 19 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 20 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 20 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!