शहजादे की करतूत से सांसद निशाने पर, दिल्ली ने मांगी रिपोर्ट
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहजादे मीत की करतूत से सांसद शंकर लालवानी की घेराबंदी शुरू हो गई है। भाजपा में उनके विरोधी सक्रिय हो गए हैं और इंदौर से लेकर दिल्ली तक सारी जानकारियां पहुंचाई जा रही है। भविष्य में मंत्री बनने और अगली बार टिकट न मिल सके, इसके लिए जोरदार लॉबिंग शुरू हो गई है। इस बीच, प्रदेश भाजपा ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगकर आग में घी का काम कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत ने एचडीएफसी बैंक से 14 लाख रुपए का लोन लिया और ऑनलाइन गेम यानी सट्टा खेल लिया, जिसमें पैसा हार गया। इसके बाद उसने बैंक का लोन भरना बंद कर दिया। बैंक ने जानकारी निकाली तो पता चला कि मीत लालवानी ने ऑनलाइन गेम में पैसा हारा है और जब उसे पैसा जमा करने के लिए नोटिस दिया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बैंक की टीम सांसद शंकर लालवानी के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले में मीत से बात करने और पैसा भरवाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन फिर भी बैंक का पैसा नहीं भरा गया।
मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा में काफी हलचल है। लालवानी देश में सर्वाधिक वोटों के अंतर से जीतने वाले सांसद हैं। वे लगातार दूसरी बार इंदौर से 11,75, 092 वोटों के अंतर से चुने गए हैं। उनके सामने कांंग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं था क्योंकि जिन अक्षय बम को प्रत्याशी घोषित किया गया था, वो नामांकन भरने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। लालवानी पर अपने इकलौते बेटे मीत ने दाग लगा दिया है। मीत की लाइफ स्टाइल लक्जरियस है और वो हाईफाई तरीके से जीता है।
सूत्रों का कहना है कि मीत द्वारा बैंक से लोन लेकर न भरने और कर्ज के पैसों से ऑनलाइन सट्टा खेलने के मामले में विरोधियों ने सारी जानकारियां इंदौर से दिल्ली तक पहुंचाना शुरू कर दी है। जो जानकारी दिल्ली से छनकर इंदौर पहुंच रही है वो ये है कि अपने शहजादे की करतूत के कारण लालवानी को दो बड़े राजनीतिक नुकसान हो सकते हैं।
एक तो ये कि निकट भविष्य में संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल में उनका नाम कट सकता है जबकि देशभर की सिंधी लॉबी अपने एकमात्र सिंधी सांसद को मंत्री बनाने की मांग कर रही है और दूसरा नुकसान ये कि लोकसभा चुनाव का टिकट कट सकता है। लालवानी डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनकी राह मुश्किल होती जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!