जनजातीय समाज की संस्कृति को सुरक्षित रखें: केंद्रीय मंत्री ठाकुर
Khulasa First
संवाददाता

टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्रांति सूर्य जन नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. विजय शाह विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग इंदौर ने किया।
इस अवसर पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। इन योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जा रहे हैं। संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के सपनों को पूरा किया जा रहा है।
संविधान का पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में हमारे जनजातीय समाज के नायकों ने कई प्रकार की भूमिकाएं निभाई है। इसमें क्रांति सूर्य जन नायक टंट्या मामा से लेकर बिरसा मुण्डा, शंकर शाह, तिलक माझी आदि जनजातीय समाज के नायक शामिल है। हमारा कर्तव्य है कि हम जनजातीय समाज की संस्कृति और परम्परा को सुरक्षित रखें।
जनजातीय समाज के पर्व-उत्सव और त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनायें। इन उत्सवों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में मनाया जा रहा है।
जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि जनजातीय समाज का एक गौरवशाली इतिहास है। जो हर जनजातीय समाज के व्यक्ति को जरूर पढ़ना चाहिए। जनजातीय समाज में बिरसा मुण्डा, टंट्या मामा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह आदि जन नायक हुए है, जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
ऐसे जननायकों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जनजातीय समाज की प्रगति और उत्थान के लिये राज्य शासन लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में लोक कलाकार प्रदीप चौबे ने जनजातीय समाज के लोकप्रिय गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके पूर्व क्रांति सूर्य जन नायक टंट्या मामा की जीवन पर केन्द्रित डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मनोज पटेल, सतना के विधायक विक्रम सिंह, गौरव रणदिवे, पंकज टेकाम, डॉ. निशांत खरे, जनजातीय कार्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर ब्रजेश कुमार पाण्डे, मनीषा मिश्रा सहित जनजातीय समाज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
टंट्या मामा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम के पूर्व जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. विजय शाह ने टंट्या मामा चौराहा (भंवरकुआं) स्थित क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, मनोज पटेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे, डॉ. निशांत खरे सहित जनजातीय शासकीय सीनियर छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!