मेट्रो परियोजना के नाम पर नेताजी की प्रतिमा हटाने की हो रही तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेट्रो परियोजना के नाम पर शहर में मनमानी और बिना ठोस कार्ययोजना के काम किए जाने के आरोप एक बार फिर तेज हो गए हैं। ताजा मामला नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से जुड़ा है, जिसे हटाने की तैयारी मेट्रो कॉर्पोरेशन द्वारा की जा रही है। इस फैसले को लेकर स्थानीय रहवासियों, सामाजिक संगठनों और अधिवक्ता वर्ग में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे पर पूर्व में स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को चौराहे के कायाकल्प के दौरान हटाकर शारदा कन्या स्कूल के पास स्थापित किया गया था। इसे स्मार्ट सिटी योजना के तहत नया रूप दिया गया, लेकिन इस पूरे कायाकल्प में हुए खर्च, घटिया निर्माण और अनियमितताओं को लेकर पहले ही शिकायतें ऊपर तक की जा चुकी हैं। अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने इस संबंध में प्रशासन और संबंधित विभागों को लिखित शिकायत भी दी थी।
कहां स्थापित की जाएगी अभी स्पष्ट नहीं
अब जानकारी के अनुसार खुलासा हुआ है कि मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए इसी स्थान से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को फिर से हटाने की तैयारी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रतिमा हटाने के बाद उसे कहां और किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा, इस पर अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है।
मेट्रो परियोजना अधिकारियों ने जल्द से जल्द प्रतिमा और उससे जुड़े सभी निर्माण कार्य हटाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के विरोध में क्षेत्र के रहवासियों ने अधिवक्ता द्विवेदी की अगुवाई में आंदोलन और कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है।
द्विवेदी ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर दुर्भावना और जलन की भावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्भावना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बीच रहे वैचारिक मतभेदों और टकराव से जुड़ी मानसिकता का परिणाम है।
दोहरी मानसिकता के साथ काम कर रही सरकार
द्विवेदी ने सवाल उठाया कि मेट्रो परियोजना की योजना बनाते समय क्या अधिकारियों ने यह विचार किया कि इस स्थान पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा भी अतिक्रमण मानी जाएगी? यदि प्रतिमा हटाई जाती है तो इससे होने वाले सौंदर्यीकरण के नुकसान, करोड़ों रुपए के खर्च, लगाए गए गमलों और अन्य संरचनाओं का क्या होगा, इसका जवाब कौन देगा?
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश के महापुरुषों की प्रतिमाओं और ऐतिहासिक स्थलों को लेकर दोहरी मानसिकता के साथ काम कर रही है और नेताजी की प्रतिमा हटाने का फैसला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। मामले को लेकर आने वाले दिनों में विरोध और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!