बिना अनुमति रानी सराय के पेड़ काटने की तैयारी: विकास या महा विनाश! ना अनुमति, ना पत्राचार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विकास की दुहाई देकर सरकार मेट्रो को उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है, लेकिन इसी विकास की आड़ में इंदौर की हरियाली पर लगातार कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। ताजा मामला रीगल चौराहा स्थित रानी सराय पुलिस कंट्रोल रूम परिसर का है, जहां सैकड़ों पेड़ों को काटने की तैयारी कर ली गई है, जबकि नगर निगम ने अनुमति नहीं दी है।
सबसे बड़ी बात यह है जिस पत्र में निगम ने साफ लिखा है किसी को पेड़ को काटने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद मेट्रो कंपनी को रानी सराय से काम शुरू करने की क्या जरूरत आ पड़ी। यही कार्य बंद रीगल टॉकीज से शुरू किया जाए तो न सैकड़ों पेड़ों को हटाने की जरूरत होगी न कोई भी बेजुबान पक्षी बेसहारा होगा। लेकिन किसी को इन बेजुबानों के घरौंदे उजड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
जनहित पार्टी का धरना
चौंकाने वाली बात यह है कि न तो पेड़ कटाई को लेकर कोई विधिवत पत्राचार हुआ है न पर्यावरणीय स्वीकृति ली गई, इसके बावजूद जमीन पर सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस मनमानी के खिलाफ जनहित पार्टी के कार्यकर्ता 12 दिन से अनशन और धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
पार्टी का आरोप है मेट्रो परियोजना की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर शहर की हरियाली को खत्म किया जा रहा है। निगम और मेट्रो प्रबंधन ने जल्द पेड़ कटाई पर रोक नहीं लगाई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
इधर, नगर निगम और मेट्रो प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल साफ है जब अनुमति ही नहीं है तो किसके आदेश पर सैकड़ों पेड़ों को मौत के घाट उतारने की तैयारी है? विकास के नाम पर विनाश का यह खेल आखिर कब रुकेगा?
जनता हुई एकजुट
रानी सराय के पेड़ों और वहां बसे पशु-पक्षियों को बचाने के लिए शहर की जनता एकजुट होने लगी है। जनहित पार्टी और पर्यावरणप्रेमी मंच के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में रोज नए लोग जुड़ रहे हैं। रानी सराय परिसर में दिन-रात लगातार धरना जारी है और आज आंदोलन का 12वां दिन हो चुका है।
300 से अधिक पेड़, हजारों पक्षी खतरे में: रानी सराय में मेट्रो स्टेशन की योजना के चलते 200 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे और हजारों पक्षियों का प्राकृतिक बसेरा खत्म हो जाएगा। यह इलाका इंदौर के मध्य क्षेत्र का प्रमुख ग्रीन जोन है, जो पूरे इलाके को प्राकृतिक रूप से रिचार्ज करता है। यही नहीं शहर में सबसे अधिक पक्षियों वाला क्षेत्र माना जाता है, जहां वर्षों से जैव विविधता सुरक्षित है।
225 पेड़ों का पंचनामा, फिर भी नहीं सुनी गई आवाज
जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन ने बताया पार्टी द्वारा सबसे पहले परिसर में मौजूद 225 पेड़ों का विस्तृत पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें उनकी प्रजाति, ऊंचाई और चौड़ाई तक का विवरण दर्ज किया गया। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात कर मेट्रो स्टेशन को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग रखी गई।
अगले दिन रीगल चौराहे पर जन जागरण किया गया और संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। 1 जनवरी 2026 से पार्टी कार्यकर्ता रानी सराय परिसर में ही धरने पर डटे हैं। वहीं भोजन कर रहे हैं और रात्रि विश्राम भी।
पार्टी का स्पष्ट मत है मेट्रो स्टेशन कहीं और शिफ्ट किया जाए और परिसर का एक भी पेड़ नहीं काटा जाए, क्योंकि यही हजारों पक्षियों का आशियाना है। इसी मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!