नकली डॉक्टर बन जमीन गिरवी रख लिया 1.73 करोड़ रु. का फर्जी लोन: रियल एस्टेट-बैंकिंग ठगी गैंग का खुलासा, अब तक 6 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े में करोड़ों की बैंक ठगी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। मामले में एक रिटायर्ड महिला डॉक्टर की पहचान का दुरुपयोग कर उनके भूखंड की दो-दो फर्जी रजिस्ट्री करवाई गईं और अलग-अलग बैंकों से करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपए का लोन उठा लिया गया। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिन पर इनाम घोषित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता डॉ. राजरानी खरे (71) निवासी बालाघाट ने बताया उन्हें वर्ष 1994 में चिकित्सक नगर स्थित 2000 वर्गफीट का भूखंड विधिवत रजिस्ट्री से आवंटित हुआ था। उन्होंने 500 वर्गफीट पर निर्माण और शेष हिस्से पर बाउंड्रीवॉल करवाई थी।
जनवरी 2025 में एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट बैंक द्वारा संपत्ति पर कब्जे का नोटिस चस्पा किया गया, तब इस सनसनीखेज ठगी का खुलासा हुआ। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि आरोपियों ने डॉ. खरे का प्रतिरूपण कर दो अलग-अलग फर्जी रजिस्ट्री करवाईं।
इन रजिस्ट्रीयों को अलग-अलग बैंकों में बंधक रखकर जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक से 80 लाख और एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट बैंक से 93 लाख रुपए का लोन लिया गया। लसूड़िया पुलिस ने दस्तावेजी जांच, बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन का तुलनात्मक विश्लेषण किया तो पाया कि बैंक ट्रांजेक्शन आपसी मिलीभगत से दिखावटी रूप से किए गए थे।
इस आधार पर फर्जी डॉक्टर बनकर सामने आई उषा बडोनिया को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसकी सहयोगी फरहत कौसर उर्फ रूबिना, फर्जी फर्म भारत मशीन के नाम से खाता खुलवाने वाला मुनव्वर हुसैन, कंटारिया अरविंद भाई केशव भाई बनकर खाता खोलने वाला वीरेंद्रसिंह कुमरे, पहचान बनाने में मददगार अजय वर्मा और फर्जी रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर करने वाले अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में बैंक कर्मचारियों, दस्तावेज सत्यापन करने वाले अधिवक्ताओं और आधार सेंटर ऑपरेटरों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इनके खिलाफ भी जांच जारी है।
मास्टरमाइंड फरार, इनाम घोषित
इस पूरे षड्यंत्र के मुख्य आरोपी जावेद अहमद कुरैशी और दूसरी फर्जी ‘राजरानी खरे’ बनी तनवीर उर्फ तन्नु फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर डीसीपी जोन-2 द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी, उप निरीक्षक संजय विश्नोई सहित पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!