उप मुख्यमंत्री के आरोपों पर सियासत तेज: मौत के दो हफ्ते पहले किया था दावा; बीजेपी के भ्रष्टाचार की फाइल मेरे पास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मौत से करीब दो हफ्ता पहले उन्होंने 1999 की भाजपा-शिवसेना सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया था।
लागत जानबूझकर बढ़ाकर पेश की गई
13 जनवरी को दिए गए एक बयान में अजित पवार ने दावा किया था कि वर्ष 1999 में एक सिंचाई परियोजना की लागत जानबूझकर बढ़ाकर पेश की गई थी ताकि ‘पार्टी फंड’ के लिए रकम जुटाई जा सके।
वास्तविक लागत काम थी
पवार ने कहा था कि पुरंदार लिफ्ट सिंचाई योजना की फाइल जब उनके पास आई तो उसकी लागत 330 करोड़ रुपए बताई गई थी, जबकि वास्तविक लागत करीब 220 करोड़ रुपए थी।
योजना से जुड़ी फाइल उनके पास मौजूद
पवार का आरोप था कि इसमें 100 करोड़ रुपए पार्टी फंड और 10 करोड़ रुपए संबंधित अधिकारियों के लिए जोड़े गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उस योजना से जुड़ी फाइल आज भी उनके पास मौजूद है।
बीजेपी ने जताई थी नाराजगी
अजित पवार के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। पार्टी नेताओं ने इसे पवार का “उचित बर्ताव नहीं” बताया और हैरानी जताई थी। उस वक्त भाजपा नेताओं ने इसे बेवजह का विवाद करार दिया था। 1995 से 1999 के बीच महाराष्ट्र में भाजपा और अविभाजित शिवसेना की सरकार थी।
उस दौरान सिंचाई मंत्री भाजपा के एकनाथ खड्से थे। खड्से ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि अजित पवार खुद सिंचाई घोटाले के आरोपों से घिरे रहे हैं और ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
खुद अजित पवार पर भी लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
यह भी उल्लेखनीय है कि अजित पवार स्वयं भी सिंचाई घोटाले को लेकर आरोपों के घेरे में रहे। नवंबर 2018 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के तत्कालीन डीजीपी संजय बरवे ने हलफनामे में कहा था कि पवार ने सिंचाई परियोजनाओं के ठेकों में हस्तक्षेप किया था।
हालांकि, ACB ने उन्हें किसी भी मामले में आरोपी नहीं बनाया। नवंबर 2019 में नौ मामलों में जांच बंद करने की सिफारिश की गई।
तब के ACB प्रमुख परम बीर सिंह ने स्पष्ट किया था कि ये केस अजित पवार से संबंधित नहीं थे। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ में भी ACB ने कहा था कि पवार के खिलाफ कोई ठोस गड़बड़ी नहीं मिली।
राजनीति में बदले रिश्ते
दिलचस्प तथ्य यह भी है कि जिस सरकार पर अजित पवार ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, उसी सरकार के नेता देवेंद्र फड़नवीस आज उनके राजनीतिक सहयोगी रहे। कभी फड़नवीस ने अजित पवार को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा था कि भाजपा की सरकार आई तो पवार जेल में होंगे।
लेकिन समय बदला, समीकरण बदले और बाद में फड़नवीस ने अजित पवार को डिप्टी सीएम की कुर्सी सौंपी, साथ ही एक दिन मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी दीं।
अब उठ रहे सवाल
अब अजित पवार की असामयिक मौत के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं। क्या भाजपा और एनसीपी के बीच सब कुछ सामान्य था? क्या पवार के आरोप सिर्फ बयान थे या किसी बड़े खुलासे की तैयारी? और क्या वह कथित फाइल अब सामने आएगी? फिलहाल इन सवालों के जवाब अनुत्तरित हैं।
संबंधित समाचार

बिजली कंपनी के ऑफिस में जन्मदिन का जश्न:हाथी पर सवार होकर पहुंचे सहायक यंत्री; ढोल-नगाड़ों के बीच काटा केक, मिला नोटिस

आज से बदल गए SIM के नियम:नया कनेक्शन लेने से पहले होगी जांच; इन्हें नहीं मिलेगी

कुत्ते के काटने के 7 दिन बाद गाय की मौत:दूध पीने वाले परिवार के 10 सदस्य पहुंचे अस्पताल; एहतियातन लगे रैबीज से बचाव के इंजेक्शन

देशभर में बारिश का कहर:यूपी के 19 जिलों में बाढ़; एमपी में 22 जिलों में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़ में 3 बच्चे नदी में बहे

20 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी:जल सप्लाई होगी प्रभावित; कई इलाकों में एक दिन पहले जल सहेजकर रखने की अपील

राहुल की ‘स्मृति’ सिर्फ मनुस्मृति:राहुल गांधी की नजर में महिलाएं सिर्फ बेटी; पत्नी, मां नहीं...वे स्वतंत्र हैं

तीन दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी:सरकारी और निजी स्कूलों में होंगे विभिन्न आयोजन; सांदीपनि स्कूलों में गुरु-शिष्य परंपरा पर विशेष कार्यक्रम, 4 सितंबर को जन्माष्टमी

19 साल की केजिया बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026:52 फाइनलिस्ट्स को छोड़ा पीछे; अब करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

देखिए वीडियो:: आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब; महाकाल में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से शृंगार,काशी में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, ओंकारेश्वर में निकलेगी सवारी

कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से गिरी:25 से ज्यादा श्रद्धालु थे सवार; मची चीख-पुकार

अमेरिका में गूंजी अहिल्याबाई की गौरवगाथा:एमपी की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड; इंडिया डे परेड में रही आकर्षण का केंद्र

देखिए वीडियो:मंदिर में धक्का-मुक्की से 8 घायल; बैरिकेडिंग पर गिरने से महिला का सिर फटा, कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति

नौकरी का झांसा देकर युवती से ठगी:रोजगार संस्था का कर्मचारी बनकर किया संपर्क; लगातार रुपए मांगने पर हुआ शक

ट्रेन में चूहों का आतंक:सो रहे रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी; खून निकलने पर खुली नींद, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

इंटरनेशनल स्विमिंग कोच के साथ धोखा:दस्तावेजों के दुरुपयोग का लगाया आरोप; क्राइम ब्रांच तक पहुंची शिकायत

होटल में लव जिहादी दो हिंदू युवतियों को करवा रहे थे नशा:एक पुलिस के हवाले; दूसरा फरार, पुलिस ने जांच शुरू की

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:पहले किया पत्थर से हमला; फिर सिर पर मारी रॉड, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

कुबेरेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; दर्शन से पहले थम गई सांस

अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में लगी आग:3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे भर्ती थे, मची अफरा-तफरी

कार की टक्कर से कावड़िए की मौत:बायपास पर हादसा; इलाज के दौरान दम तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश में पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!