खबर
Top News

क्लब चुनाव से पहले गरमाई सियासत: पूर्व अध्यक्ष और सचिव के बीच शुरू हुआ मैसेज वार; एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मार्च 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
क्लब चुनाव से पहले गरमाई सियासत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही क्लब की राजनीति गर्माने लगी है। पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा और वर्तमान सचिव संजय गोरानी के बीच पत्रों और संदेशों के जरिए चल रही बहस ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।

दो कार्यकाल तक ही किसी पद पर रह सकता
क्लब के संविधान के अनुसार कोई भी सदस्य लगातार दो कार्यकाल तक ही किसी पद पर रह सकता है। तीसरी बार चुनाव लड़ने से पहले उसे एक कार्यकाल का अवकाश लेना अनिवार्य होता है।

मौजूदा अध्यक्ष टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी लगातार दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं, ऐसे में उनकी तीसरी बार चुनाव लड़ने की पात्रता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

छाबड़ा ने संविधान का हवाला देकर उठाया मुद्दा
यशवंत क्लब के पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा ने अध्यक्ष, सभापति और सभी सदस्यों को पत्र लिखकर तीसरे कार्यकाल की पात्रता का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लिखा है कि कुछ कार्यसमिति सदस्य एक पत्र पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं, जिसमें दो कार्यकाल के बाद अनिवार्य अवकाश की व्यवस्था को हटाकर लगातार चुनाव लड़ने का प्रस्ताव बताया जा रहा है।

क्लब एक सेवाभावी संस्था है
छाबड़ा ने अपने पत्र में कहा कि राजनीतिक पदों पर काम करने वाले सांसद-विधायक पूर्णतः पेशेवर होते हैं और उन्हें सरकार से वेतन व सुविधाएं मिलती हैं, जबकि क्लब एक सेवाभावी संस्था है।

यहां पदाधिकारी बिना किसी आर्थिक लाभ के समय और ऊर्जा लगाते हैं, इसलिए संविधान में दो कार्यकाल के बाद एक कार्यकाल का अंतराल दूरदर्शिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रखा गया है।

दिया अमेरिका का उदाहरण
उन्होंने उदाहरण देते हुए लिखा कि अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देश में भी राष्ट्रपति अधिकतम दो बार ही चुना जा सकता है। हमारे क्लब में तो केवल तीसरे कार्यकाल में चुनाव नहीं लड़ने की शर्त है, जिसके बाद सदस्य फिर से चुनाव लड़ सकता है।

निर्माण समिति का भी किया उल्लेख
छाबड़ा ने क्लब में चल रहे निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली आमसभा में सात सदस्यों की एक समिति बनाई गई थी। इसमें वर्तमान सभापति और सचिव निर्माण कार्य पूरे होने तक सदस्य बने रहेंगे, जबकि कमेटी द्वारा नियुक्त तीन सदस्य भी इसमें शामिल रहेंगे।

केवल दो पद सभापति और सचिव चुनाव के अनुसार बदलते रहेंगे। ऐसे में निर्माण कार्यों को लेकर किसी तरह की आशंका निराधार है।

एक ही व्यक्ति बार-बार पद पर क्यों?
छाबड़ा ने पत्र में यह भी लिखा कि जब कोई व्यक्ति दो या चार साल के बाद फिर उसी पद पर आने की कोशिश करता है तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठता है कि अपने व्यावसायिक दायित्वों के बीच वह बार-बार वही जिम्मेदारी क्यों लेना चाहता है।

ऐसी स्थिति में अनावश्यक शंकाएं और चर्चाएं जन्म लेती हैं, जो संस्था की गरिमा के लिए उचित नहीं हैं।

गोरानी ने आरोपों को बताया भ्रामक
वहीं वर्तमान सचिव संजय गोरानी ने छाबड़ा के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि कुछ सदस्य जानबूझकर क्लब के सदस्यों में भ्रम फैला रहे हैं कि मैनेजिंग कमेटी संविधान बदलने के लिए अभियान चला रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मैनेजिंग कमेटी ने अपनी किसी बैठक में इस नियम को हटाने का प्रस्ताव न तो रखा है और न ही उस पर विचार किया है। गोरानी के अनुसार कुछ सदस्य मिलकर Requisition EOGM बुलाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें इस नियम में बदलाव की मांग की जा सकती है।

संविधान के अनुसार 80 सदस्य मिलकर ऐसी बैठक बुलाने का अनुरोध कर सकते हैं और यदि ऐसा पत्र कमेटी को मिलता है तो 15 दिनों के भीतर EOGM बुलाना अनिवार्य होगा।

चार साल के काम भी गिनाए
गोरानी ने अपने जवाबी पत्र में पिछले चार वर्षों में किए गए कामों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में क्लब की डिपॉजिट लगभग 10 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गई है।

इसके अलावा 100 नए सदस्य जोड़कर करीब 25 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की गई है, जिससे क्लब के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कर्तव्यनिष्ठ कमेटी पर यह आरोप लगाना कि सदस्य किसी छिपी मंशा से दोबारा पद पर आना चाहते हैं, निंदनीय है।

गोरानी ने यह भी याद दिलाया कि कोविड काल के दौरान आरोप लगाने वाले ही बिना EOGM बुलाए अपना कार्यकाल दो वर्षों के लिए बढ़ा चुके थे।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 9 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 9 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 11 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!